scriptमुंबर्इ पुलिस के जवानों को मिलेगी राहत, शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे जवान! | Soon, 8-hour shifts for mumbai police | Patrika News
71 Years 71 Stories

मुंबर्इ पुलिस के जवानों को मिलेगी राहत, शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे जवान!

अगर सब कुछ ठीक रहा तो मुंबई पुलिस के जवानों की ड्यूटी शिफ्ट में होगी। मुंबई पुलिस की शिफ्ट ड्यूटी सिस्टम को गहराई से जानने व समझने के लिए पुलिस आयुक्त ने पिछले महीने डीसीपी राजीव रंजन को मुंबई भेजा था।

Dec 06, 2016 / 01:20 pm

Abhishek Pareek

अगर सब कुछ ठीक रहा तो मुंबई पुलिस के जवानों की ड्यूटी शिफ्ट में होगी। मुंबई पुलिस की शिफ्ट ड्यूटी सिस्टम को गहराई से जानने व समझने के लिए पुलिस आयुक्त ने पिछले महीने डीसीपी राजीव रंजन को मुंबई भेजा था। 
उन्होंने मुंबई जाकर वहां के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर शिफ्ट सिस्टम के बारे में जानकारी प्राप्त की और देखा व समझा। उनकी स्टडी रिपोर्ट के आधार पर 7 दिसंबर को पुलिस कमिश्नर की अध्यक्षता में बैठक होगी, जिस पर कोई निर्णय लिया जा सकता है।



लागू कर पाना नहीं होगा आसान

पिछले साल अगस्त में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज गंगाराम अहिर पहली बार दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। तब उन्होंने पुलिस आयुक्त को दिल्ली पुलिस में शिफ्ट ड्यूटी सिस्टम का सुझाव दिया था। उन्होंने दिल्ली पुलिस से सूची भी मांगी थी कि वर्तमान में कितना पुलिस बल लगेगा। वर्तमान पुलिस बल को देखते हुए ऐसे में माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस में शिफ्ट ड्यूटी सिस्टम लागू कर पाना मुंबई में आसान नहीं होगा।

Home / 71 Years 71 Stories / मुंबर्इ पुलिस के जवानों को मिलेगी राहत, शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे जवान!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो