scriptINDIA गठबंधन में फूट! सामने आया नए अलायन्स का नाम | Split in INDIA alliance akhilesh yadav said pda is our new alliance against nda for lok sabha election 2024 | Patrika News
राष्ट्रीय

INDIA गठबंधन में फूट! सामने आया नए अलायन्स का नाम

पांच राज्यों में आए चुनावी नतीजों के बाद से इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है।

Dec 12, 2023 / 05:00 pm

Paritosh Shahi

india_alliance_1.jpg

राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में आए चुनाव परिणाम के बाद से इंडिया गठबंधन में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। पहले इस गठबंधन में शामिल कई दलों ने कांग्रेस द्वारा 6 दिसंबर को बुलाए गए बैठक में आने से मना कर दिया जिसके बाद बैठक की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी। अब खबर आ रही है कि एनडीए गठबंधन को 2024 में केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए जो गठबंधन का स्वरूप तैयार किया गया था वो कमजोर होता जा रहा है। क्योंकि यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष ने इंडिया गठबंधन से खुद को अलग करते हुए कहा कि पीडीए नया गठबंधन है।

 

क्या बोले अखिलेश

अखिलेश के इस बयान से निश्चित ही इंडिया गठबंधन और खासकर कांग्रेस पार्टी को झटका लगेगा। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। भाजपा का ग्राफ यहां दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में अगर यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो जाता है तो कांग्रेस के लिए मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। गठबंधन के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई में अब पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) हमारा नया गठबंधन है। हमारा नया गठबंधन लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें: 50-60 विधायकों के साथ BJP ज्वाइन करेंगे बड़े-बड़े मंत्री, पूर्व सीएम के दावे से मचा हंगामा

गठबंधन पर अखिलेश ने दिया यह बयान

एक जनसभा के दौरान जब सपा अध्यक्ष से कांग्रेस के साथ मध्य प्रदेश में टूटे गठबंधन के बाद उत्तर प्रदेश में क्या दोनों के बीच गठबंधन रहेगा यह सवाल पूछा गया। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अब वह बात खत्म हो चुकी है और भविष्य में कैसे रणनीति बने, कैसे दलों को एक किया जाए। भाजपा का मुकाबला कैसे किया जाए। इस पर समाजवादी लोग काम करेंगे।

यह भी पढ़ें: इन जगहों पर अब 5 लाख रुपए तक कर सकेंगे UPI Transaction, RBI का बड़ा फैसला!

Hindi News/ National News / INDIA गठबंधन में फूट! सामने आया नए अलायन्स का नाम

ट्रेंडिंग वीडियो