दरअसल, सरकार ने अक्टूबर महीने में घरेलू स्तर पर निर्मित रूस की सिंगल डोज वाली कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक लाइट के निर्यात की इजाजत दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय दवा कंपनी हेटेरो बायोफार्मा लिमिटेड को रूस को स्पुतनिक लाइट की 40 लाख डोज निर्यात करने की अनुमति दी गई थी। इसके साथ ही रूसी राजदूत निकोलाय कुदशेव ने भारत सरकार से स्पुतनिक लाइट के निर्यात की इजाजत देने का आग्रह किया था।