scriptPM मोदी को दी थी काटने की धमकी, अब तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज | Threatened to bite pm modi fir registered against Tamilnadu minister | Patrika News
राष्ट्रीय

PM मोदी को दी थी काटने की धमकी, अब तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज

FIR registered against Tamil Nadu minister: दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देने के आरोप में तमिलनाडु के मंत्री टी.एम. अनबरसन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

नई दिल्लीMar 14, 2024 / 02:39 pm

Prashant Tiwari

 Threatened to bite pm modi now fir registered against Tamil Nadu minister

 

दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देने के आरोप में तमिलनाडु के मंत्री टी.एम. अनबरसन के खिलाफ केस दर्ज किया है। तमिलनाडु के मंत्री का कथित वीडियो बुधवार को वायरल होने के बाद विवाद पैदा हो गया। इसमें वह प्रधानमंत्री को धमकी देते नजर आ रहे हैं। इसके बाद, सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने मंत्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। इस पर संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया।

 

PM मोदी को दी काटने की धमकी

केस के मुताबिक तमिलनाडु के ग्रामीण, कुटीर व लघु उद्योग मंत्री टी.एम.अनबरसन ने एक रैली के दौरान देश के प्रधानमंत्री को काटने की धमकी दी। केस में कहा गया है कि मंत्री अनबरसन का धमकी भरा बयान न केवल चिंताजनक है और हमारे प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहा है, बल्कि शर्मनाक भी है। यह बयान जानबूझकर देश की शांति और स्थिरता को प्रभावित करने और हिंसा भड़काने के लिए दिया गया है।

राजीव गांधी की तर्ज पर हो सकती है हत्या
शिकायतकर्ता ने कहा कि चुनाव के समय 21 मई 1991 को तमिलनाडु में डीएमके के शासनकाल के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। इस पृष्ठभूमि में स्थिति की गंभीरता और प्रधान मंत्री के जीवन के संभावित खतरे को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

 

https://twitter.com/amitmalviya/status/1767827951238926570?ref_src=twsrc%5Etfw

 

भाजपा ने DMK पर किया हमला

अनबरसन के बयान के बाद भाजपा ने DMK की कड़ी आलोचना की। भाजपा ने INDI गठबंधन को निशाना बनाया है। DMK, INDI गठबंधन का हिस्सा है। अनबरसन के बयान को भाजपा नेताओं ने ट्विटर पर इस वीडियो को प्रसारित करते हुए खूब हमले किए हैं।

Home / National News / PM मोदी को दी थी काटने की धमकी, अब तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो