
लोकसभा चुनाव की आहट के बीच भारतीय जनता पार्टी के सांसदों का आपत्तीजनक वीडियो इन दिनों लगातार वायरल हो रहा है। पहले उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से सांसद उपेंद्र सिहं रावत का विदेशी महिला के साथ एमएमएस वायरल हुआ था। वहीं, अब हरियाणा के सोनीपत से बीजेपी के 67 वर्षीय सांसद रमेश कौशिक और महिला की आपत्तिजनक अवस्था का करीब 7 मिनट 35 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में सांसद महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिखाई दे रहे हैं।
नौकरी के नाम पर महिला को कमरे में बुलाया
वीडियो में हुई बातचीत में साफ सुनाई दे रहा है कि महिला को नौकरी के नाम पर कमरे पर बुलाया गया, जहां सांसद उससे नाम भी पूछते सुनाई दे रहे हैं। महिला ने खुद यह वीडियो को बनाया है। हालांकि मामले को लेकर सांसद रमेश कौशिक का कहना है कि ये राजनीतिक षड्यंत्र है। वीडियो से उनका कोई लेन देना नहीं है। यह वीडियो असली है या एडिटेड और इसमें दिखने वाले सांसद ही हैं, राजस्थान पत्रिका इसकी पुष्टि नहीं करता है।
दो अक्टूबर का है वीडियो
कमरे के भीतर तेज आवाज में चल रहे टीवी पर एक न्यूज चैनल से आवाज आ रही है, जिसमें एंकर बार-बार कहती सुनाई दे रही है कि आज गांधी जयंती है। जिससे स्पष्ट हो रहा है कि वीडियो दो अक्टूबर का है। इस वीडियो में सांसद और महिला के बीच करीब 30 सेकेंड ही बातचीत हुई है। इसमें सांसद बिना कपड़ों के कमरे में खड़े हैं। यहां उन्होंने महिला को भी निर्वस्त्र होने का इशारा किया। जब महिला ऐसा करने लगी तो सांसद ने उससे कुछ सवाल जवाब भी किए।
वीडियो को सांसद ने बताया राजनीतक षड्यंत्र
इंटरनेट पर प्रसारित वीडियो को लेकर जब मीडिया ने सांसद से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि उनकी छवि खराब करने के लिए ये राजनीतिक षड्यंत्र रचा गया है। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो को फेक करार दिया है। सांसद का कहना है कि ये वीडियो मेरे विरोधियों द्वारा बनाया बनाया गया है।
बीजेपी बोली वीडियो देखकर करेंगे फैसला
वहीं, इस मामले पर हरियाणा बीजेपी के बड़े नेताओं से पूछा गया तो हरियाणा भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास गोयल ने कहा कि मैंने अभी सांसद का कोई वीडियो नहीं देखा है। मैं इस बारे में तभी कुछ कह पाऊंगा जब वीडियो देख लूं। अभी मैं कुछ नहीं कह सकता। वीडियो वीडियो देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
Updated on:
14 Mar 2024, 2:41 PM IST
Published on:
13 Mar 2024, 7:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.