
TMC Leader Sheikh Sufian
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में चुनाव बाद हुई हिंसा की जांच कर रही सीबीआई (CBI) ने नंदीग्राम (Nadigram) में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के इलेक्शन एजेंट रहे शेख सुफियान (Sheikh Sufian) को गुरुवार को तलब किया है। नंदीग्राम में चुनाव परिणाम के बाद हिंसा के मामले में शेख को पूछताछ के लिए बुलाया है। गौरतलब है कि ममता बनर्जी इस सीट पर चुनाव हार गई थीं।
रिपोर्ट के अनुसार, मामला देबब्रत मैती पर हमले से जुड़ा है। तीन मई को उन पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था। दस दिन बाद इलाज के दौरान मैती की अस्पताल में मौत हो गई थी। नंदीग्राम में ममता बनर्जी और भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। इसमें ममता को हार का सामना करना पड़ा था।
गौरतलब है कि टीएमसी नेता सुफियान ने ममता पर चुनाव प्रचार के समय कथित हमले की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच एजेंसी ने चुनाव बाद हिंसा के मामले में एक और हत्या से जुड़ी जांच शुरू की है। अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि सीबीआई ने अभी तक ऐसे 35 मामले दर्ज करे गए हैं।
Published on:
16 Sep 2021, 1:43 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.