scriptTripura Nagaland Meghalaya Assembly Election 2023 Exit Poll Updates | त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में किसकी बन रही सरकार, कितना चला मोदी मैजिक, एग्जिट पोल में सामने आया नॉर्थ ईस्ट का असल मूड | Patrika News

त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में किसकी बन रही सरकार, कितना चला मोदी मैजिक, एग्जिट पोल में सामने आया नॉर्थ ईस्ट का असल मूड

locationनई दिल्लीPublished: Feb 28, 2023 10:32:31 am

Submitted by:

Prabhanhu Ranjan

Tripura Nagaland Meghalaya Exit Poll: त्रिपुरा, मेघालय और नागलैंड में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया है। अब बारी नतीजों की है, जो 2 मार्च को आएगी। हालांकि रिजल्ट से पहले आज नॉर्थ ईस्ट के तीनों राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आ गया है। एग्जिट पोल में त्रिपुरा में भाजपा की वापसी के संकेत मिले हैं।

 

tripura_meghalay_nagaland_exit_poll.jpg
Tripura Nagaland Meghalaya Assembly Election 2023 Exit Poll Updates

Tripura Nagaland Meghalaya Exit Poll: नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान हो चुका है। अब सबकी निगाहें रिजल्ट पर टिकी है। त्रिपुरा, मेघालय और नागलैंड का विधानसभा चुनाव परिणाम 2 मार्च को सामने आएगा। इससे पहले आज यानी कि 27 फरवरी को मेघालय और नागलैंड में हुए विधानसभा चुनाव के समाप्त होते ही तीनों राज्यों के एग्जिट पोल सामने आए। एग्जिट पोल में त्रिपुरा में फिर से भाजपा की वापसी के संकेत मिले हैं। त्रिपुरा में इस समय डॉ. माणिक साहा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। जबकि नागालैंड और मेघालय में आज संपन्न हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल आने में थोड़ी लेट लगी। एग्जिट पोल के अनुसार मेघालय में त्रिशंकु नतीजे आ सकते हैं। इन तीनों राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें है। यहां बहुमत के लिए 31 सीटों पर जीत जरूरी है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.