30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Unemployment Rate: अप्रैल में और बढ़ी बेरोजगारी, शहरों के हालात ज्यादा खराब, हरियाणा में सबसे अधिक परेशानी

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (CMIE) ने अप्रैल महीने का आंकड़ा जारी करते बताया कि अप्रैल में बेरोजगारी दर और बढ़ी है. ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहरों में हालात ज्यादा बुरा है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 3 May 2022, 10:42 AM IST

unemployment_rate.jpg

नई दिल्ली. देश में बेरोजगारी और बढ़ी है. शहरी इलाकों के हालात ज्यादा खराब है. शहरों में जॉबलेस लोगों की संख्या ग्रामीण इलाकों से अधिक है. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (CMIE) ने अप्रैल महीने का आंकड़ा जारी करते हुए इस विषम परिस्थिति के बारे में जानकारी दी है. सीएमआईई के डाटा के अनुसार अप्रैल में देश में बरोजगारी दर बढ़कर 7.83 प्रतिशत हो गया है. मार्च महीने में यह 7.60 प्रतिशत था.

सीएमआईई के आंकड़ों के अनुसार ग्रामीण इलाकों के मुकाबले शहरी क्षेत्र में बेरोजगारी कहीं अधिक है. मार्च महीने में शहरी इलाकों में बेरोजगारी दर 8.28 प्रतिशत थी, जो की अप्रैल में बढ़कर 9.22 प्रतिशत हो गई है. जबकि ग्रामीण इलाकों में मार्च में बेरोजगारी दर 7.29 प्रतिशत था. जिसमें अप्रैल में आंशिक गिरावट आई है. अप्रैल में ग्रामीण इलाकों का बेरोजगारी दर 7.18 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया.

यह भी पढ़ेंः सीएम योगी की नीतियों ने किया कमाल, प्रदेश में घटी बेरोजगारी दर

यदि राज्यवार बेरोजगारी दर की चर्चा करें तो सबसे खराब हालत हरियाणा की है. 34.5 प्रतिशत बेरोजगारी दर के साथ हरियाणा राज्यों की सूची में सबसे ऊपर है. दूसरे स्थान पर राजस्थान है. 28.8 प्रतिशत बेरोजगारी दर के साथ राजस्थान दूसरे स्थान, 21.1 प्रतिशत बेरोजगारी दर के साथ बिहार तीसरे स्थान है. 15.6 प्रतिशत बेरोजगारी दर के साथ जम्मू कश्मीर चौथे तो 15.5 प्रतिशत बेरोजगारी दर के साथ गोवा पांचवें स्थान पर है.

यह भी पढ़ेंः हरियाणा में तीन साल से नहीं निकली सेना की बहाली, उम्र खत्म होते देख खुदकुशी कर रहे युवा

रिपोर्ट के अनुसार बेरोजगारी दर बढ़ने के पीछे घरेलू मांग का कम होना और महंगाई के कारण अर्थव्यवस्था मं रिकवरी की दर बेहद कम शामिल है. आंकड़ों के अनुसार यूपी में मासिक आधार पर बेरोजगारी दर में गिरावट आई है जबकि दिल्ली में बढ़ी है. अप्रैल में यूपी में बेरोजगारी दर मार्च के 4.4 फीसदी से घटकर 2.9 प्रतिशत रह गई. जबकि इसी दौरान दिल्ली में यह दर 8.9 प्रतिशत से बढ़कर 11.2 प्रतिशत पहुंच गई.