राष्ट्रीय

चिर-युवा रहने के लिए पुतिन का रक्त स्नान, बारहसिंगा का निकाला खून, टब में बैठकर ली प्राचीन थैरेपी

रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन नए विवाद में घिर गए हैंं। वे जवान बने रहने के लिए बारहसिंगा के खून से नहाते हैं। 64 साल के पुतिन बारहसिंगा के सींग से निकलने वाले खून के स्नान के लिए अल्ताई पहाड़ों पर गए हैं।

Jul 20, 2017 / 10:26 am

santosh

रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन नए विवाद में घिर गए हैंं। वे जवान बने रहने के लिए बारहसिंगा के खून से नहाते हैं। 64 साल के पुतिन बारहसिंगा के सींग से निकलने वाले खून के स्नान के लिए अल्ताई पहाड़ों पर गए हैं। बारहसिंगों के 70 किलो सींग को काटा गया है, ताकि पुतिन टब स्नान का आनंद ले सकें। पशुप्रेमी आलोचना कर रहे हैं। 
कई सालों में एक बार 

यह रक्त स्नान ‘कई साल में एक बार’ पुरुषों की सेहत को बनाए रखने और उनकी मर्दानगी को बढ़ाने के लिए किया जाता है। ऐसी धारणा है कि इससे टेस्टोस्टेरोन बढ़ता है। पुतिन ने 2015 में साइबेरियाई यात्रा में पूर्व इतालवी पीएम सिल्वियो बर्लुस्कोनी को भी इसी परंपरा के तहत स्नान करवाया था। साइबेरिया में पाए जाने वाले इन बारहसिंगा के सींग से निकलने वाले खून को लेकर यहां के लोगों का मानना है कि इस खून से नहाने पर कई तरह की शारीरिक बीमारियां तो ठीक होती ही हैं, साथ ही सेक्स पावर भी बढ़ता है। 
रोगों के इलाज में इस्तेमाल

रूसी साहित्य के अनुसार 15वीं सदी में इसे सोने का सींग कहा जाता था। यह शरीर की हड्डियों, मांसपेशियों, दांतों, दृष्टि बढ़ाना, निमोनिया, अस्थमा, जोड़ों में दर्द और रीढ़ की तकलीफों को भी दूर करता है।
पाउडर भी 

इसके अलावा कटे सींग को पीसकर उसका पाउडर भी बनाया जाता है। इसे खाने से भी सेक्स पावर बढ़ाने का दावा किया जाता है।

एडवेंचर लवर…

2015… बिना शर्ट घोड़े की सवारी और मछली पकड़ते नजर आए। 
2015, अगस्त… वे यूक्रेन से छीने गए क्रिमिया के तट पर एक डूबे जहाज के मलबे को खोजने के लिए ग्लास बबल केबिन पनडुब्बी से 83 मीटर की गहराई तक डुबकी लगाई। 

2017, मई… बॉक्सिंग रिंग में हाथ आजमा रहे थे। 

Home / National News / चिर-युवा रहने के लिए पुतिन का रक्त स्नान, बारहसिंगा का निकाला खून, टब में बैठकर ली प्राचीन थैरेपी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.