scriptपहाड़ों पर बर्फबारी और शीतलहर: दिल्ली, यूपी-राजस्थान सहित इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी | Weather Update Snowfall and cold wave on mountains Cold alert in these states including Delhi, UP-Rajasthan | Patrika News
राष्ट्रीय

पहाड़ों पर बर्फबारी और शीतलहर: दिल्ली, यूपी-राजस्थान सहित इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

भारत के उत्तरी राज्यों में अगले हफ्ते से कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। पूरी घाटी में बर्फबारी और शीत का लहर जारी है।

Dec 09, 2023 / 02:59 pm

Shaitan Prajapat

,

,

देशभर में सभी राज्यों में सर्दी अपना असर दिखने लग गई है। भारतीय मौमव विज्ञान विभाग ने ठंड को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में उत्तर भारत में ठंड बढ़ने वाले है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, सहित कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। पहाड़ों पर बर्फबारी और शीतलहर का दौर जारी है। वहीं, आईएमडी ने अनुसार अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक में बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली, राजस्थान सहित इन राज्यों में ठंड का अलर्ट
भारत के उत्तरी राज्यों में अगले हफ्ते से कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। दिल्ली के मौसम की बात करें तो ठंड के साथ-साथ प्रदूषण का स्तर भी ऊपर है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में उत्तर भारत में ठंड बढ़ जाएगी। दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। राजधानी के अलावा राजस्थान, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों में सर्दी में इलाफा होने वाला है। इन राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में सुबह-सुबह घना कोहरा छाए रह सकता है।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण राज्यों में 10 दिसंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल-माहे और लक्षद्वीप के अलग-अलग स्थानों पर कल को भारी बारिश हुई। आईएमडी ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आज तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल-माहे के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इनके अलावा केरल-माहे और लक्षद्वीप में काफी भारी बारिश और तूफान आने की संभावना है।


शोपियां कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जिससे पूरी घाटी में शीत लहर जारी है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। दक्षिण कश्मीर का शोपियां कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा, यहां तापमान शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था। दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में रात का तापमान शून्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें

प्याज की बढ़ती कीमतों से जल्द मिलेगी राहत, सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

शीत लहर जारी
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि कुपवाड़ा में रात का तापमान शून्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर ने 11 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने और आगामी दिनों में तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। अगले सप्ताह, जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आने के अनुमान हैं। जिससे अलग-अलग ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बारिश और हिमापात होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें

हेड मास्टर शिक्षक के साथ छात्राओं का करता था यौन उत्पीड़न, मिली सिर्फ इतनी सी सजा

Hindi News/ National News / पहाड़ों पर बर्फबारी और शीतलहर: दिल्ली, यूपी-राजस्थान सहित इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

ट्रेंडिंग वीडियो