राष्ट्रीय

ममता बनर्जी के ट्विटर प्रोफाइल में गायब जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर, बरसी कांग्रेस

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ट्विटर के प्रोफाइल के तस्वीर को लेकर कांग्रेस उन पर सवाल उठाने लगी है। उनके प्रोफाइल पिक्चर में केवल जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर को छोड़कर सभी स्वतंत्रता सैनानियों की तस्वीर मौजूद हैं। इसे लेकर कांग्रेस उनपर बरस पड़ी है और उनके इस तरह से किए जा रहे भेदभाव पर सवाल उठा रही है।

Aug 16, 2022 / 05:16 pm

Archana Keshri

West Bengal Congress has slammed CM Mamata Banerjee for excluding Jawahar Lal Nehru on her Twitter display picture

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ट्विटर प्रोफाइल में लगी तस्वीर को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की इस बात के लिए घोर आलोचना की है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) में जानबूझकर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को बाहर रखा है। इस तस्वीर में उन्होंने आजादी के आंदोलन से जुड़े क्रांतिकारियों की तस्वीरों को शामिल किया है, लेकिन उसमें पंडित जवाहर लाल नेहरू नहीं हैं। इसे लेकर कांग्रेस उन पर जम कर निशाना साध रही है।
ममता बनर्जी ने डीपी में देश के सभी प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीर का कोलाज लगाया गया था। डीपी में महात्मा गांधी से लेकर लाल बहादुर शास्त्री और शहीद भगत सिंह की भी तस्वीर है लेकिन पंडित जवाहर लाल नेहरू नहीं हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू की फोटो नहीं होने पर कांग्रेस ने ममता बनर्जी पर निशाना साधी है और पूछा कि जवाहर लाल नेहरू की अनदेखी क्यों की गई।
कांग्रेस भाजपा पर नेहरु की अनदेखी का आरोप लगाती आई है लिकिन अब ममता बनर्जी भी उस क्लब में शामिल हो गई हैं। कांग्रेस ने इसे लेकर ममता बनर्जी और टीएमसी से सवाल किए हैं। एक ट्विटर यूचर के ट्विट को रीट्वीट करते हुए कांग्रेस ने कहा है, “एक बच्ची द्वारा ममता बनर्जी और टीएमसी को इतिहास का पाठ! क्योंकि उन्होंने अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए अपने स्वतंत्रता दिवस डीपी से देश के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू को जानबूझकर हटा दिया।”
https://twitter.com/MamataOfficial?ref_src=twsrc%5Etfw
अभिषेक बनर्जी नामक ट्विटर यूजर ने अपने ट्वीट में अपनी बेटी के स्कैच की एक तस्वीर लगाई है। इस ट्वीट में यूजर ने लिखा है, “टीएमसी और ममता बनर्जी आप अपने स्वतंत्रता दिवस वाली डीपी से अपने गुरु नरेंद्र मोदी को खुश करने के लिए जवाहरलाल नेहरू को जानबूझकर हटा सकते हैं, मगर आप उन्हें इतिहास से नहीं हटा सकती हैं। इसलिए मेरी बेटी ने पहले स्वतंत्रता दिवस के पल को चित्रित कर कुछ बुनियादी इतिहास के पाठ को याद दिलाने की कोशिश की है।” बच्ची ने भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा दिए गए भाषण में ‘Tryst with Destiny’ का स्केच बनाया है।
https://twitter.com/AITCofficial?ref_src=twsrc%5Etfw
 

नेहरू की तस्वीर हटाने का विवाद कर्नाटक में भी चल रहा है। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर कर्नाटक सरकार के विज्ञापन में प्रकाशित स्वतंत्रता सेनानियों की सूची से जवाहरलाल नेहरू शामिल नहीं थे, इससे दक्षिणी राज्य में सियासी खलबली मच गई है। इसे लेकर कांग्रेस हमलवार है और भाजपा पर भेदभाव के आरोप लगा रही है। कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से ऐसा करने पर सवालों की झड़ी लगाई है और उनसे माफी की भी मांग की।

यह भी पढ़ें

BJP ने देश विभाजन पर वीडियो जारी कर जवाहर लाल नेहरू पर साधा निशाना, कांग्रेस ने किया पलटवार

Home / National News / ममता बनर्जी के ट्विटर प्रोफाइल में गायब जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर, बरसी कांग्रेस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.