scriptWest Bengal News: बंगाल की खाड़ी में डूबा ट्रॉलर, 18 मछुआरे लापता | West Bengal News: Trawler capsize in Bay of Bengal, 18 fishermen missing | Patrika News

West Bengal News: बंगाल की खाड़ी में डूबा ट्रॉलर, 18 मछुआरे लापता

locationनई दिल्लीPublished: Aug 19, 2022 05:00:42 pm

Submitted by:

Archana Keshri

समुद्र से बंदरगाह की ओर लौटते समय एक मछुआरे का ट्रॉलर दुर्घटना का शिकार हो गया। स्थानीय मछुआरा संघ के अनुसार दुर्घटना के समय ट्रॉलर में 18 मछुआरे सवार थे। ये सभी मछुआरे दुर्घटना के बाद से लापता हैं। मामले की सूचना आपदा प्रबंधन विभाग और मत्स्य विभाग को दी गई है, सभी की तलाश शुरू कर दी गई है।

Trawler capsize in Bay of Bengal, 18 fishermen missing

Trawler capsize in Bay of Bengal, 18 fishermen missing

हिलसा मछली की तलाश में गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान बंगाल की खाड़ी में एक ट्रॉलर लापता हो गया है। इस घटना में काकद्वीप-नामखाना क्षेत्र के 18 मछुआरे लापता हैं। कम दबाव की आपदा के कारण बंगाल की खाड़ी के केंडो द्वीप में ट्रॉलर डूब गया। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के कारण गंगा के तटीय इलाकों में कल शाम से बारिश हो रही है। मौसम विभाग द्वारा तटीय क्षेत्रों में भारी बारीश होने की संभावना को जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया था, वहीं मछुवारों को समुद्र में जाने के लिए भी मना किया गया था। वहीं मौसम विभाग की चेतावनी मिलने के बाद ये ट्रालर वापस लौट रहा था।
काकद्वीप फिशरमैन वेलफेयर एसोसिएशन के सूत्रों के अनुसार, सुंदरबन टाइगर प्रोजेक्ट के तहत केंडो द्वीप के पास एक शोल से टकराने के बाद ट्रॉलर डूब गया, जब मौसम की चेतावनी मिलने के बाद लौट रहा था। काकद्वीप फिशरमैन वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव बिजन मैती ने बताया कि 16 अगस्त को ट्रॉलर एफबी सत्यनारायण काकद्वीप फिशिंग पोर्ट से बंगाल की खाड़ी में गहरी हिलसा पकड़ने गए थे। इसके बाद समुद्र में खराब मौसम के कारण मछली पकड़ने वाले ट्रॉलरों को 17 तारीख तक तट पर लौटने की चेतावनी दी गई। वहीं, लौटते वक्त ट्रॉलर केंडो द्वीप के पास दुर्घटना का शिकार हो गया।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक एफबी सत्यनारायण नाम का ट्रॉलर शुक्रवार को मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गया था। उबड़-खाबड़ लहरों के कारण केंडो द्वीप के पास ट्रॉलर पलट गया। ट्रॉलर के डूबने की सूचना मिलते ही मामले की सूचना आपदा प्रबंधन विभाग और मत्स्य विभाग को दी गई। ट्रॉलर में 18 मछुआरे सवार थे, सभी की तलाश शुरू कर दी गई है।
बता दें, ट्रॉलर के दुर्घटना ग्रस्त होने की ये खबर पहली नहीं है, पिछले कुछ सालों में गहरे समुद्र में नियमित रूप से ट्रॉलर दुर्घटनाएं हुई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए डीप सी फिशिंग में जाने वाले डायमंड हार्बर, नामखाना, फ्रेजरगंज, काकद्वीप, रैडीघी, पथरप्रतिमा, कुलतली और सागरद्वीप के मछुआरों में सतर्कता और जागरूकता बढ़ाने के साथ ही जिला मत्स्य विभाग ने कड़ी चौकसी शुरू कर दी है। हालांकि इस तरह के हादसों ने मछुआरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें

ओडिशा में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो