22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डांस दीवाने के मंच पर नीमच के युवक को देख भावुक हुए एक्टर सोनू सूद

- लोक डाउन के दौरान उदय के पूरे गांव के राशन की ली जिम्मेदारी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नीमच

•

image

Virendra Singh Rathore

•

Updated: 1 May 2021, 7:51 PM IST

डांस दीवाने के मंच पर नीमच के युवक को देख भावुक हुए एक्टर सोनू सूद

डांस दीवाने के मंच पर नीमच के युवक को देख भावुक हुए एक्टर सोनू सूद

नीमच। नीमच शहर की एकता कॉलोनी झुग्गी बस्ती के डांस और जज्बे के साथ उसके संघर्ष को देखकर लॉकडाउन के दौरान बने गरीबों के मसीहा एक्टर सोनू सूद के भी आंख में आंसू झलग आए। सोनू सूद डांस दिवाने के मंच पर नीमच के उदयराज का डांस देखने के बाद रियलिटी शो के दौरान एक कंटेस्टेंट की कहानी सूनी, और वह भावुक हो गए, जिसके बाद उन्होंने उस कंटेस्टेंट के साथ पूरी बस्ती की मदद करने का वादा भी किया है। वह लॉकडाउन के दौरान सभी के राशन की व्यवस्था करेंगे।

दरअसल डांस दीवाने के स्पेशल एपिसोड में सोनू सूद ने माधुरी दीक्षित की जगह ली, जिसमें नोरा फतेह भी उनके साथ रही। शो के दौरान नीमच का नाम रोशन करने वाले उदय की कहानी सोनू सूद ने सुनी, और वह भावुक हो गए, जिसके बाद उन्होंने शो में ही उदय और उसके गांव की मदद करने का वादा भी किया है। शो के दौरान उदयसिंह ने सोनू सूद को बताया कि वह नीमच के एक छोटी बस्ती एकता कॉलोनी से आते है, जिनकी जिंदगी प्रतिदिन के मेहनताने पर निर्भर है। शो के दौरान उदय ने सोनू से लॉक डाउन की वजह से पूरी बस्ती में रोजगार की कमी और दैनिक मजदूरी प्रभावित होने की बात कही। उदय ने बताया कि बस्ती में लोगों को रोजाना का भरण पोषण और अन्य जरूरते भी पूरा करान मुश्किल हो जाती है। बस फिर क्या था, उदय का डांस के प्रति जुनून देखा सोनू भी भावुक हो गए, और अपने अनुभव को भी साझा किया, उन्होंने बताया कि वे कैसे प्रवासियों की मदद कर रहे थे, और लोग कैसे पीडि़त थे। इस कार्यक्रम की प्रस्तुति आज शनिवार को होगी।

लॉक डाउन में राशन पहुंचाएंगे सोनू
शो के दौरान उदय की मनोभावना सुनकर सोनू ने तुरंत उदय और उसके पूरे गांव को राशन देने का वादा किया, जब तक स्थिति वापस सामान्य नहीं होती, उन्होंने कहा कि मैं आपके बस्ती के लोगों को बताना चाहता हूं, कि लॉक डाउन चाहे वह एक महीने चले, या दो या छह महीने, मैं यह सुनिििश्चत करूंगा कि आपके पूरी बस्ती को राशन मिलता रहे। सोनू ने कहा कि आप तनाव ना लें, कोई भी व्यक्ति वहां भूखा नहीं रहेगा। भले ही लॉक डाउन जारी रहे।

बेक स्टेज की हीरो है मीनाक्षी
नीमच की जिस एकडेमी ने यहां तक पहुंचाने में उसकी मदद की वह महाकाल आर्ट एकेडमी की संचालिका मनाक्षी यादव, जिनसे पत्रिका ने बातचीत कर पूरी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि उदय नीमच की झुग्गी बस्ती एकता कॉलोनी का निवासी है। उसे डांस का काफी शौक है। वह इस शौक में परफेक्शन के लिए कुछ डांस एकेडमी के पास भी गया। लेकिन नि:शुल्क कोई सीखाने को तैयार नहीं हुआ। गत वर्ष कोरोन काल से पूर्व वह उनकी एकेडमी में सीखने की चाहा रखकर आया, उसकी प्रतिभा और जनून को समझते हुए मनाक्षी ने नि:शुल्क सीखाने का निर्णय लिया। उदय का अभ्यास जावेद और अर्जुन ने करवाया है, उसके बाद उसके डांस करते वायरल वीडियों ने धूम मचा दी और डांस दिवाने टीम ने उसे मंच दिया और आज वह प्रतिभा दिखा रहा है। वह रोजाना मजदूरी कर घर खर्च चलाता है। अभी सोनू सूद ने डांस दिवाने कार्यक्रम में उसकी गरीब हालत देख पूरी बस्ती के राशन की मदद करने की बात कही है। उदय के साथ डांस अभ्यास करने वाली पांच बच्चियों में सपना(८), पूजा (१०), अजंली (८), उर्वशी (११), सोफिया (१४) का भी चयन किया गया, लेकिन अभी परिवार वाले उन्हें भेजने को तैयार नहीं है। बस्ती की १५ बच्चियां भी उसके साथ अभ्यास करती थी। जिनको भी वह सीखाती है, लेकिन लॉकडाउन के चलते अभी प्रेटिक्स बंद है। बस्ती में गरीब और अनपढ़ होने के कारण बच्चियां की प्रतिभा को आगे नहीं लाया जा रहा है। अभी उदय मुंबई है, वह १५ दिन कोरोना संक्रमण के चलते क्वारंटीन था। अब पुन: मंच पर गया है। उसका शो शनिवार को आएगा। यह शो कार्यक्रम की शूटिंग का प्रोमो जारी हुआ है।