रतलाम मंडल ने राजस्व को बढ़ाया
रतलाम मंडल ने राजस्व को बढ़ाने के लिए सर्वोत्तम संभव प्रयास किए हैं और उनकी रफ्तार को जारी रखा है। कोविड-19 महामारी से उत्पन्न अभी तक के सबसे कठिन चुनौतियों के बावजूद रतलाम मंडल ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए 22 जनवरी को रतलाम मंडल ने 1700 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित करते हुए एक बड़ा मील का पत्थर पार किया। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता के दूरदर्शी नेतृत्व, सक्षम मार्गदर्शन और ऊर्जावान प्रेरणा के तहत यह प्रमुख उपलब्धि संभव हुई है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अुनसार 1 अप्रेल 2021 से 22 जनवरी 2022 की अवधि के दौरान रतलाम मंडल ने पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 41.91: से अधिक की वृद्धि दर्ज करते हुए 1703.99 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया। यह उपलब्धि इस वित्त वर्ष के कुल 297 दिनों में अर्जित की है जबकि पिछले वित्त वर्ष में कुल 1662.92 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुई थी। रतलाम मंडल ने पिछले वर्ष अर्जित कुल राजस्व को दो माह शेष रहते ही अर्जित कर लिया है।
नीतियों में महत्वपूर्ण परिवर्तन
रतलाम मंडल की नीतियों में महत्वपूर्ण परिवर्तन, विभिन्न क्षेत्रों में मंडल के गहण विपणन प्रयासों से राजस्व में निरंतर वृद्धि हुई है। 1 अप्रैल 2021 से 22 जनवरी 2022 की अवधि के दौरान गुड्स एवं पार्सल ट्रेनों साथ ही साथ किसान रेल के द्वारा विभिन्न सामानों जैसे कृषि उत्पाद, दवा, चिकित्सा उपकरण, सीमेंट, प्याज, लहसुन आदि शामिल हैं। इस उपलब्धि को हासिल करने में रतलाम मंडल पर स्थापित बिजनस डेवलपमेंट यूनिट के प्रयासों का भी विशेष योगदान है। इस यूनिट के द्वारा किए गए प्रयासों के कारण ही माल ढुलाई के लिए मंडल को नए ग्राहक मिले हैं।