script137 विद्यालयों के संस्था प्रधानों की एक साथ लगी क्लास | eduction news neemuch | Patrika News
नीमच

137 विद्यालयों के संस्था प्रधानों की एक साथ लगी क्लास

137 विद्यालयों के संस्था प्रधानों की एक साथ लगी क्लास

नीमचJul 15, 2019 / 01:19 pm

Subodh Tripathi

patrika

137 विद्यालयों के संस्था प्रधानों की एक साथ लगी क्लास

नीमच/मनासा. राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा शिक्षा में गुणवत्ता सुधार एवं अकादमिक अभिलेखीकरण के लिए वर्ष 2019-20 में कई निर्देश जारी किए गए। ऐसे सभी निर्देशों एवं आदेशों का पालन शालाओं में किस तरह हो इसके लिए विकासखण्ड मनासा की समस्त 137 शासकीय माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम मांंडल स्कूल मनासा पर सम्पन्न हुआ। जिसमें समस्त शालाओं के संस्था प्रधान राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी समस्त पत्रों की प्रतियांं लेकर उपस्थित हुए।

सभी पत्रों का वाचन बीएसी इमरान खान मंसूरी ने किया। बीआरसी बीएल बसेर ने बताया कि विज्ञान मित्र क्लब राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों में समस्या समाधान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तर्क सम्मत सोच रखने एवं खोजने की प्रवृत्ति का विकास करने के उद्देश्य से विज्ञान मित्र क्लब का गठन पूर्व सत्र की भांंति सभी माध्यमिक विद्यालयों में किया जाना हैं। जिसके लिए सभी विद्यालयों को रंगीन अन्वेषिका पुस्तिका उपलब्ध कराई गई। विद्यालयों में गतिविधियों के संचालन के लिए राष्ट्रीय अभियान मद में प्रत्येक विद्यालय को 1500 रुपए की राशि उपलब्ध करवाई जाती हैं।
आरटीई के मापदंडों के अनुसार समय सारणी में शिक्षण घंटे रखने होगें।मैपिंग एवं प्रोफाईल अपडेशन शालाओं में दर्ज समस्त बच्चों की मैपिंग एवं प्रोफाईल अपडेशन का कार्य शत प्रतिशत किया जाना आवश्यक हैं। मुुलभुत दक्षताओं में जो शालाएं स्वयं के आकलन के अनुसार यह दावा करेंगे कि उनकी शाला में अध्यनरत 90 प्रतिशत या उससे अधिक बच्चे अपनी कक्षा के अनुरुप मुल दक्षताओं में दक्ष हो गए हैं। ऐसी शालाएं अपना दावा प्रस्तुत करने के लिए आवेदन बीआरसी को देगी। मासिक, त्रैमासिक एवं वार्षिक मूल्यांकन आरटीई प्रावधानों के तहत कक्षा 1 से 8 तक सतत एवं व्यापक मूल्यांकन किया जाएगा। इस वर्ष सभी कक्षाओं में माह के अंतिम सप्ताह में शालावार मासिक मूल्यांकन किया जाएगा। प्रत्येक विषय के लिए 10-10 अंक का प्रश्नपत्र शाला स्तर पर बनाया जाएगा। सााथ ही इस वर्ष से कक्षा 5 वीं एवं 8 वी की वार्षिक परीक्षा ली जाएगी।

Home / Neemuch / 137 विद्यालयों के संस्था प्रधानों की एक साथ लगी क्लास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो