scriptजिले के 144 विद्यार्थियों में तीन ने मारी बाजी, अब भोपाल में करेंगे जिले का नाम | eduction news neemuch | Patrika News
नीमच

जिले के 144 विद्यार्थियों में तीन ने मारी बाजी, अब भोपाल में करेंगे जिले का नाम

जिले के 144 विद्यार्थियों में तीन ने मारी बाजी, अब भोपाल में करेंगे जिले का नाम

नीमचOct 19, 2019 / 01:58 pm

Subodh Tripathi

जिले के 144 विद्यार्थियों में तीन ने मारी बाजी, अब भोपाल में करेंगे जिले का नाम

जिले के 144 विद्यार्थियों में तीन ने मारी बाजी, अब भोपाल में करेंगे जिले का नाम,जिले के 144 विद्यार्थियों में तीन ने मारी बाजी, अब भोपाल में करेंगे जिले का नाम,जिले के 144 विद्यार्थियों में तीन ने मारी बाजी, अब भोपाल में करेंगे जिले का नाम

नीमच. विद्यार्थी विभिन्न जीव जंतुओं और पेड़ पौधों को पहचानते हुए उनकी उपयोगिता जानकर उनका सरंक्षण करे, इस उद्देश्य से शुक्रवार को उत्कृष्ट उमावि में पहले लिखित परीक्षा फिर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले में निजी और शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन किया, अब नीमच जिले की टीम भोपाल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन करेगी।

मप्र राज्य जैव विविधता बोर्ड एवं लोक शिक्षण संचालनालय के संयुक्त तत्वावधान में वन विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग नीमच द्वारा शुक्रवार को जिला स्तरीय मप्र जैव विविधता क्विज का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उमावि में किया गया। जिसमें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर जिले के विभिन्न शासकीय व अशासकीय विद्यालयों की 48 टीमों ने भाग लेकर लिखित परीक्षा में भाग लिया। जिसमें प्रत्येक गु्रप में तीन विद्यार्थी थे। जिसमें से सार्वधिक अंक हासिल करने वाली करीब 7 टीमों का चयन क्विज प्रतियोगिता के लिए हुआ। जिसके बाद जैव विविधता पर आधारित मल्टी मीडिया क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रकृति को जानो, प्रकृति से सांमजस्य कर जीवन यापन करें, क्योंकि जैव विविधता से हम है और यही हमारा भविष्य है। युवा पीढ़ी में जैव विविधता की समझ बढ़ाने व जागरूक करने के लिए यह पहल की गई है। प्रतियोगिता में जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता के खतरे एवं सरंक्षण, अभ्यारण, पारिस्थितिकी तंत्र, प्राकृतिक स्थल आदि से संंबंधित प्रश्न रखे गए। इस अवसर पर धर्मेश दुबे व डॉ संजीय बित्थिरिया ने क्विज मास्टर के दायित्व का निर्वहन किया गया। उक्त कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी केएल बामनिया, एसडीओ फारेस्ट बीपी शर्मा, एडीपीसी प्रलयकुमार उपाध्याय, जिला विज्ञान अधिकारी अनिल व्यास, प्राचार्य ज्ञानवर्धन श्रीवास्तव के निर्देशन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इन सात विद्यालयों की टीमों ने लिया था भाग
-शासकीय मॉडल उमावि मनासा, आराधना उमावि नीमच, शाउमावि अठाना, शाउमावि सरवानिया महाराज, शा उत्कृष्ट उमावि जावद, शाबाउमावि क्रमांक २ नीमच, विद्या सागर पब्लिक स्कूल भाटखेड़ी। इन सातों विद्यालयों की टीमों में से टॉप थ्री में आराधना उमावि नीमच, शाबउमावि सरवानिया महाराज व विद्या सागर पब्लिक स्कूल भाटखेड़ी की टीम अव्वल रही।

यह ग्रुप रहेे टॉप
स्थान ग्रुप के सदस्य पुरस्कार की राशि
प्रथम आयुषी जैन, अर्पिता महतो, कीर्ति अग्रवाल 3000
द्वितीय चेतना भट्ट , अनिरूद्ध गुर्जर, चंचल पाल 2100
तृतीय मोनिका पाटीदार, दक्ष लौहार, अभिषेक राठौर 1500


उक्त प्रतियोगिता में तीनों स्थान पर रहे ग्रुपों को नकद पुरस्कार के साथ ही प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए हैं। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे ग्रुप द्वारा 5 नवंबर को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नीमच जिले का प्रतिनिधित्व किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 30 हजार, द्वितीय 21 हजार व तृतीय को 15 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

Home / Neemuch / जिले के 144 विद्यार्थियों में तीन ने मारी बाजी, अब भोपाल में करेंगे जिले का नाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो