scriptElection 2019 विदाई से पहले दुल्हन ने किया मतदान | Election 2019 Letest News In Hidni Neemuch | Patrika News
नीमच

Election 2019 विदाई से पहले दुल्हन ने किया मतदान

ग्राम जयसिंगपुरा में दूल्हे के साथ मतदान करने पहुंची

नीमचMay 19, 2019 / 12:37 pm

Mukesh Sharaiya

Election 2019 Letest News In Hidni Neemuch

विदाई से पहले मतदान करने पहुंची दूल्हे सहित दुल्हन।

नीमच. रविवार को उसके जीवन की नई शुुरुआत थी। शनिवार को उसने सात फेरे लिए थे। रविवार सुबह विदाइ होना थी। विदाई से पहले पति से मतदान करने की इच्छा जाहिर की तो पति ने सहर्ष सहमति दे दी। इतना ही नहीं पति भी दूल्हे के रूप में ही मतदान कराने पहुंचा।

दुल्हन को मतदान कराने साथ गया दूल्हा
जिला मुख्यालय से लगे ग्राम जयसिंहपुरा में विदाई से पहले दुल्हन दीपा पाटीदार गांव में ही मतदान केंद्र क्रमांक 214 पर पति के साथ मतदान करने पहुंची। लोकतंत्र के महाकुंभ में सहभागी बनने के लिए रविवार सुबह से ही लोग मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंचने लगे थे। सुबह सुबह वोट डालने वालों में बुजुर्गों की संख्या अधिक थी। युवा मतदाताओं ने भी उत्साह से अपने मतदाधिकार का उपयोग किया। लोकसभा चुनाव में करीब 4 हजार मतदानकर्मी और करीब 3 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। जिले में कुल 741 मतदान केन्द्रों पर कुल 5 लाख 73 हजार 99 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2 लाख 93 हजार 966 पुरूष, 2 लाख 79 हजार 129 महिला मतदाता एवं 4 अन्य मतदाता शामिल हैं। जिले में 45 मतदान केन्द्रों को मॉडल मतदान केन्द्र बनाया गया है। साथ ही 55 मतदान केन्द्रों को पिंक बूथ बनाया गया है।

शाम 6 बजे तक कर सकेंगे मतदान
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन मीना एवं पुलिस अधीक्षक राकेशकुमार सगर ने जिले के मतदाताओं से रविवार सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान अवश्य करने की अपील की है। कलेक्टर मीना ने कहा कि जिले के दिव्यांग एवं वृद्धजन वरिष्ठ नागरिकों को मतदान के लिए घर से घर तक की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मतदान केंद्रों को क्यू लेस बनाया गया है। कलेक्टर ने मतदाताओं से अपील की है कि मौसम को देखते हुए सुबह-सुबह मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करें। मतदान केंद्रों पर छाया, पानी, कूलर, वेटिंग रूम, पालना घर आदि सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है।

Home / Neemuch / Election 2019 विदाई से पहले दुल्हन ने किया मतदान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो