scriptअभिषेक के लिए गंगाजल भी उपलब्ध होगा प्रतिमा विसर्जन स्थल पर | Gangajal will also be available for Abhishek at the immersion site | Patrika News
नीमच

अभिषेक के लिए गंगाजल भी उपलब्ध होगा प्रतिमा विसर्जन स्थल पर

– नीमच नपा की तैयारी -जलाशयों के समीप नपा ने प्रतिमाएं विसर्जित करने के लिए तैयार किए शुद्ध जल के गहरे गड्ढे – नपा के गोताखोर, स्टॉफ और पुलिस बल भी

नीमचSep 04, 2017 / 09:56 pm

bhuvanesh pandya

patrika

गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए इस तरह तैयार किए गए हैं गहरे गड्ढे।

नीमच. दस दिवसीय गणेश उत्सव का समापन मंगलवार को अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन के साथ होगा। शहर एवं आसपास आधा दर्जन स्थानों पर गणेश विसर्जन स्थल नगरपालिका द्वारा तैयार किए गए हैं। जलाशयों के पास गहरे गड्ढे तैयार करवाए गए हैं। जलाशयों की बजाय इन स्थलों पर गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित किया जाएगा। गंगाजल और पंडित भी उपलब्ध-
जलाशयों में प्रतिमाओं के विसर्जन से होने वाले प्रदूषण और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नीमच नपा ने इस बार नया प्रयोग किया है। संजीवनी तालाब और शिवघाट को शहर के प्रमुख प्रतिमा विसर्जन स्थल के रूप में तैयार किया गया है। प्रदूषण और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव के लिए संजीवनी जलाशय के किनारे पर ८-८ फिट गहरे और ६ गुणा ६ फिट चौड़े गड्ढे तैयार किए गए हैं। इन गड्ढों तक पहुंचने के लिए कच्ची सडक़ बनाई गई है। प्रतिमा विसर्जन स्थल पर माइक, लाइट, टेंट के साथ ही पंडित, पूजा की थाल और गंगाजल तक की व्यवस्था नपा द्वारा की गई है। यहां पर प्रतिमा ले जाने वाले मंडलों या परिवारों को अपने साथ अतिरिक्त सामग्री ले जाने की आवश्यकता भी नहीं है। स्थल पर मौजूद पंडित द्वारा विधि विधान से प्रतिमा का गंगाजल से अभिषेक किया जाएगा, पूजा अर्चना के बाद इन गड्ढों में प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। गहरे जलाशयों पर नपा की बोट और गोताखोर भी तैनात रहेंगे। नपा का अतिरिक्त स्टॉफ भी सुबह से देर शाम तक प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर उपलब्ध रहेगा।
सभी विसर्जन स्थलों पर पुलिस बल रहेगा तैनात-
प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर भीड़ भाड़ की संभावना के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। नीमच उपखंड में शहर के प्रमुख विसर्जन स्थलों के अलावा नीमच सिटी बंदे की पाल, बरूखेड़ा तालाब, हर्कियाखाल, चल्दू, मनासा रोड़ स्थित नीलकंठ बोरखेड़ी आदि स्थानों पर भी बल तैनात रहेगा। इन स्थानों को प्रतिमा विसर्जन के लिए चिन्हित किया गया है।
अधिकारियों ने किया निरीक्षण-
अनंत चतुर्दशी पर होने वाले गणेश विसर्जन के लिए सोमवार शाम एसडीएम आदित्य शर्मा, सीएसपी अभिषेक दीवान, तहसीलदार गोपाल सोनी, सीएमओ संजेश शर्मा, टीआई गिरिवरसिंह जोलानिया आदि ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। व्यवस्था के लिए पाबंद किए गए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
——————

Home / Neemuch / अभिषेक के लिए गंगाजल भी उपलब्ध होगा प्रतिमा विसर्जन स्थल पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो