scriptयहां महाशिवरात्रि पर गरीबों पर संस्था का उमड़ा प्रेम | Here on the occasion of Mahashivratri, the organization's love for th | Patrika News
नीमच

यहां महाशिवरात्रि पर गरीबों पर संस्था का उमड़ा प्रेम

गरीब महिलाओं और बच्चों को वितरित किए साड़ी व कपड़ेऋषभ अशोक समाज कल्याण समिति ने मनाया चौथा स्थापना दिवस।

नीमचFeb 22, 2020 / 01:31 pm

Mukesh Sharaiya

Neemuch

महिलाओं को नि:शुल्क साड़ी वितरित करते हुए समिति अध्यक्ष अशोक मुनि जैन व अन्य।

नीमच. सामाजिक संस्था ऋषभ अशोक समाज कल्याण समिति का चौथा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गरीब महिलाओं को नि:शुल्क साडिय़ां और बच्चों को नि:शुल्क कपड़े वितरित किए गए।
संस्था के सचिव प्रदीप वर्मा ने बताया कि संस्था की स्थापना आज से ठीक 4 वर्ष पूर्व मुनि अशोक जैन द्वारा की गई थी। संस्था विगत 4 वर्षों से पीडि़त मानव की सेवा के साथ-साथ मुख पशु पक्षियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में चिकित्सा के क्षेत्र में पर्यावरण के क्षेत्र में आशाएं लोगों की सेवा दे रही है। आज इसी सेवा का प्रतिफल है की समय-समय पर जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्र दिवस गणतंत्र दिवस समारोह पर संस्था को संस्था के सदस्यों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था के सचिव ने बताया कि संस्था के अध्यक्ष अशोक मुनि को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्योतिषाचार्य पर सम्मानित किया गया। स्थापना दिवस पर संस्था के अध्यक्ष अशोक मुनि जैन ने सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्ष ने कहा कि हमारी संस्था बिना किसी भेदभाव से जरूरतमंदों की असहाय लोगों की सेवा करती है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अशोक जैन स्थापना दिवस पर संस्था द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को 70 साडिय़ां, 25 कंबल, छोटे बच्चों को स्वेटर वितरण किए गए। इस अवसर पर आईएमआई के अध्यक्ष डा. अशोक जैन, सचिव डा. मनीष चमरिया द्वारा ऋषभ अशोक समाज कल्याण समिति द्वारा संचालित आनंद डे केयर संचालित किया जा रहा है। यहां सीनियर सिटीजन का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण डा. जैन व डा. चमडिय़ा द्वारा किया जाता है। संस्था के प्रवक्ता डा. राकेश वर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पशु पक्षियों के लिए गांव जंगलों में पानी के सफर है। गायों के लिए मोरों के लिए जंगलों में वाटर जवान बनाकर रखा जाएगा ताकि पशु पक्षी भीषण गर्मी में अपनी पानी की प्यास भुजा सके। स्थापना दिवस पर संस्था के अध्यक्ष अशोक जैन, सचिव प्रदीप वर्मा, उपाध्यक्ष अशोक टीलवानी, सत्यनारायण सेठी, विवेक खंडेलवाल आदि उपस्थित थे। संचालन दिनेश श्रीवास्तव ने किया। आभार संस्था के प्रवक्ता डा. राकेश वर्मा ने माना।

Home / Neemuch / यहां महाशिवरात्रि पर गरीबों पर संस्था का उमड़ा प्रेम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो