scriptजावद में ओमप्रकाश सकलेचा का विरोध | jawad bjp candidate omprakash saklecha | Patrika News
नीमच

जावद में ओमप्रकाश सकलेचा का विरोध

जावद में ओमप्रकाश सकलेचा का विरोध

नीमचNov 05, 2018 / 12:23 pm

harinath dwivedi

patrika

जावद में ओमप्रकाश सकलेचा का विरोध

नीमच। विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की भाजपा की सूची जारी होने के बाद जावद में एक बार फिर भाजपा के शीर्ष नेताओं ने पूर्व विधायक ओमप्रकाश सकलेचा पर भरोसा जताया है, लेकिन विरोधी खेमे ने खुलकर विरोध शुरू कर दिया है। खासकर अहीर समाज और प्रभुत्व नेताओं के विरोध ने एक बार के लिए सकलेचा के सिर पर चिंता की लकीर डाल दी है। वह अब इस चुनावी विगुल में सुबह से ही नाश्ता कर घर से अपने क्षेत्र के नाराज लोगों को मनाने के लिए घर-घर जाकर संपर्क कर समझाइश करने में जुट गए हैं।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजे से ही जावद पूर्व विधायक ओमप्रकाश सकलेचा अपने समर्थकों के साथ घर से निकल रहें और विरोध में उतरे अपने ही पार्टी के नेताओं को फोन कर उनके घर मिलने पहुंच रहें हैं। उन्हें समझाइश देकर पार्टी के अनुशासित सिपाही के रूप साथ रहना का सहयोग मांग रहें हैं। खासकर सकलेचा के क्षेत्र में उनके प्रबल समर्थक के रूप जिला महामत्री श्याम काबरा, नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश प्रजापत, मंडल अध्यक्ष शांतिलाल भग्गड़ देखा जा रहा है। जो कि समझाइश व जनसंपर्क के दौरान उनके साथ क्षेत्र में घूम रहें हैं।

क्षेत्र में यह है खास विरोधी

चुनाव टिकट वितरण को लेकर नाराजगी में खासतौर पर पूरणमल अहीर है, जो कि क्षेत्र से अपने आपको सर्वे के अनुसार प्रबल दावेदार मान रहे थे। जिनका टिकट कटने पर वह खुलकर विरोध में आए है। वहीं पार्टी के बड़े नेताओं में रामलाल पाटीदार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जतनमल चौपड़ा, विजय मुच्छाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बीकानेरिया है। जिन्हें मनाने में सकलेचा अपनी कोर कमेटी के साथ जुट गए हैं।

इधर कांग्रेस में भी शुरू हुई गुटबाजी

जावद विधानसभा में कांग्रेस द्वारा टिकट वितरण को लेकर कई प्रकार की अटकले सामने आ रही है। जिसके चलते अपने-अपने समर्थको को लेकर अलग-अलग गुट बन गए है। कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में राजकुमार अहीर और संमदर पटेल का नाम सामने आ रहा है। जिसके चलते जावद के युवा कांग्रेस नेता राहुल जैन ने संमदर पटेल के पक्ष में आते हुए। उन्हें टिकट नहीं मिलने पर स्वयं को निर्दलयीय उम्मीदवार घोषित किया है।

Home / Neemuch / जावद में ओमप्रकाश सकलेचा का विरोध

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो