scriptतिजय पहुत महापूजन से आत्मा में आती पवित्रता | Letest News iN Hindi Neemuch | Patrika News
नीमच

तिजय पहुत महापूजन से आत्मा में आती पवित्रता

भक्ति महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु

नीमचSep 30, 2018 / 11:25 pm

harinath dwivedi

Letest News iN Hindi Neemuch

मंत्रोंच्चारण के साथ दी गई अनुष्ठानों की आहूतिया

नीमच. तिजय पहुत महापूजन अभिषेक से आत्मा में पवित्रता आती है। इससे अज्ञानता दूर होती है। विनय और विवेक का दीप प्रक्रट होता है। महापूजन से आदि व्याधि का नाश होता है। पुण्य का पुरूषार्थ जागृृत होता है।

मंत्रोंच्चारण के साथ दी गई अनुष्ठानों की आहूतिया

यह बात साध्वी गुणरंजनाश्रीजी ने कही। वे श्री जैन श्वेताम्बर महावीर जिनालय ट्रस्ट द्वारा रविवार सुबह विकास नगर स्थित महावीर जिनालय में आयोजित तिजय पहूत महापूजन के मध्य आयोजित धर्मसभा में बोल रहीं थी। उन्होंने कहा कि 16 विद्यादेवी का महापूजन करने से अज्ञानता दूर होती है। विनय और विवेक का दीप प्रकट करना है। धार्मिक अनुष्ठान में विधिकारक ने पलके सबकी बिछी है तेरी राह में करते भक्त तुम्हारी यही चाहते भक्तों ने मिलकर पूजन रचाया है… आदि भजन प्रस्तुत किए तो श्रद्धालु झूम उठे। इस अवसर पर यंत्र पूजा अभिमंत्रित किया दीपक प्रज्जवलित कर तीर्थंकरो की पूजा की गई। विभिन्न मंत्रों के उच्चारण के साथ विभिन्न अनुष्ठानों की आहूतिया दी गई। भजन गायकों ने मेरी अंखिया इंतजार दादा… मेरी पलको का धैर्य तैयार दादा… जीभर के करूंगा दीदार दादा… आत्मा का धन की चोरी लूट से बचाव कर लो… ऐसी सखी मंगल गाओ नी… वीर भज ले म्हारा वीर भजले… पधारो म्हारे आंगनिया पधारो प्रभु वीर… आदि भजन प्रस्तुत किए तो श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हो गए। अनुष्ठान में भेरू शिखर नये ओम रिम सिम नवकार मंत्र का उच्चारण किया गया। विधिकारक पंकज जैन झारड़ा थे। भजन गायिका हेमा प्रभा जैन मंदसौर आक्टो पेड पर फारूख भाई ढोलक पर गुड्डा भाई ने कर्णप्रिय संगत दी। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष राकेश आंचलिया, चार्तुमास समिति अध्यक्ष प्रीतम खिमेसरा, राजमल छाजेड़, गोर्वधनलाल बाफना आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। पूजा महोत्सव में भजन गायक एवं विधिकारक ने चरणों में तेरी रहना है फूलों का तारों का सबका कहना है लाखों में एक मेरे प्रभु देवा है… पायो जी मेनों पायो राम रतन धन पाया… प्रेम रतन धन पायो… आदि कर्णप्रिय भजन प्रसतुत किए।

108 पाश्र्वनाथ महापूजन 7 को
श्री जैन श्वेताम्बर महावीर जिनालय ट्रस्ट मण्डल एवं श्रीसंघ द्वारा साध्वी गुणरंजनाश्रीजी के सानिध्य में 7 अक्टूबर सुबह 9 बजे 108 पाश्र्वनाथ महापूजन एवं गौतम प्रसादी का आयोजन होगा। ट्रस्ट अध्यक्ष राकेश आंचलिया, चार्तुमास समिति अध्यक्ष प्रीतम खिमेसरा ने बताया कि महापूजन एवं गौतम प्रसादी के धर्म लाभार्थी स्वर्गीय अग्रीदेवी सुल्तानमल सम्पत्त राज लुणीदेवी विक्रम रेखा विनय धारीवाल परिवार सूरत होंगे।

Home / Neemuch / तिजय पहुत महापूजन से आत्मा में आती पवित्रता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो