scriptऐसा क्या हुआ कि विधानसभा चुनाव से पहले जनता सिखा सकती है सबक | Letest Raodways Hindi News Neemuch | Patrika News
नीमच

ऐसा क्या हुआ कि विधानसभा चुनाव से पहले जनता सिखा सकती है सबक

जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का खामियाजा भुगत रहे लोग

नीमचAug 14, 2018 / 01:33 pm

harinath dwivedi

roadways bus

ROADWAYS

नीमच. विधानसभा चुनाव इसी साल के अंत में होना हंै। जनता की समस्याएं हल करने की बजाए जनप्रतिनिधि और बढ़ा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जिला मुख्यालय पर देखने को मिला। यहां सैकड़ों लोगों को मिलने वाली सुविधा ही छीन ली गई। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी है, लेकिन वे कुंभकर्णीय नींद में सो रहे हैं।
एक साथ कर दी गई 8 बसें बंद
नीमच से उदयपुर रूट पर चलने वाली 10 बसों में से 8 बसें बंद कर दी गई है। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी नीमच से उदयपुर उपचार कराने जाने वाले मरीजों को हो रही है। सूत्र बताते हैं कि निम्बाहेड़ा राजस्थान के प्रायवेट बस ऑपरेटरों को लाभ पहुंचाने के लिए बसें बंद की गई हैं। नीमच से उदयपुर रूट पर प्रतिदिन 10 बसों का संचालन होता था। पिछले कुछ दिनों से इनमें से ८ बसें बंद कर दी गई। बसें बंद करने का कारण बताया गया कि आमदनी नहीं हो रही है। बसों के टायर खराब हो गए हैं। नीमच रोडवेज डीपो से उपलब्ध जानकारी अनुसार प्रतिदिन जितनी बसें नीमच से उदयपुर रूट पर चलती थी इनसे इतनी आमदनी तो होती थी कि इन बसों को बंद नहीं करना पड़े। बसें बंद करना का कारण दूसरा है। निम्बाहेड़ा से उदयपुर रूट पर निजी बस संचालकों ने ग्रामीण क्षेत्रों से होकर बसें लगाई हैं। लेकिन अधिकांश बसें ग्रामीण क्षेत्रों से नहीं होकर सीधे रूट पर चल रही हैं। इस कारण नीमच से चलने वाली बसों की सवारियों की संख्या औसत से कुछ कम हुई है। उदयपुर डीपो को उन बसों पर कार्रवाई करना चाहिए थी जो ग्रामीण क्षेत्रों के निर्धारित रूट पर न चलते हुए हाईवे पर संचालित हो रही हैं। ऐसा न करते हुए उदयपुर डीपो द्वारा नीमच की जनता से महत्वपूर्ण सुविधा छीनना अधिक मुनासिब समझा।

साधन नहीं होने से बढ़ गई परेशानी
नीमच से उदयपुर रूट पर 10 बसों की सुविधा जनता को मिली थी। इससे काफी लाभ हो रहा था। लेकिन जब से उदयपुर रोडवेज की बसें बंद की गई हैं यात्रियों की फजिहत हो गई है। नीमच से सुबह 6.40बजे, दोपहर 3.30 और शाम 7.20 बजे ही ट्रेनें हैं। इस रूट पर टे्रनों की संख्या कम होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। बस से नीमच से उदयपुर जाने वालों में मरीजों के अतिरिक्त विद्यार्थी और सीआरपीएफ के जवानों की संख्या भी काफी अधिक रहती थी। वर्तमान में नीमच बस स्टैंड से सुबह 5.45 बजे और सुबह 11.15 बजे रतलाम से उदयपुर के लिए ही बसें हैं। आज हालात यह हो गए हैं कि नीमच से उदयपुर रूट पर चलने वाली प्रायवेट बसों में भरपूर यात्री जा रहे हैं। नीमच डीपो से उदयपुर बस बंद होने से प्रायवेट बस संचालन ने नई बस इस रूट पर लगा दी है। इससे भी उसे अच्छी आमदनी होने लगी है। केवल राजस्थान रोडवेज को ही नहीं हो रही थी। नीमच उदयपुर बस बंद होने की जानकारी जैसे जैसे लोगों पता चल रही है तो जो दो बसें चल रही है उनका टॉफिक भी कम होने लगा है। संभवत: जल्द ही यह दोनों बसें भी बंद हो जाएंगी।

25 सालों से संचालित थीं बसें
जनता की सुविधा के लिए रोडवेज की बसों का संचालन किया जाता है, न कि कमाई के लिए। नीमच से उदयपुर डीपो की बसों का पिछले 25 सालों से संचालन हो रहा था। नीमच सहित जिले के अन्य शहरों से प्रतिदिन सैकड़ों बीमार यात्री और विद्यार्थी बसों के माध्यम से उदयपुर जाते थे। प्रतिदिन बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान डबोक उदयपुर एयरपोर्ट जाते हैं। सभी राजस्थान रोडवेज की बसों से ही जाते थे। अब बसें बंद होने सीआरपीएफ के जवानों को काफी परेशानी हो रही है।
– अशोक मेहता, बुकिंग इंचार्ज

जनहित में करेंगे आंदोलन
नीमच से उदयपुर रूट पर जो बसें बंद की गई हैं। इससे आमजन परेशान हो रहा है। अधिकांश यात्रियों में मरीज ही थे। ट्रेन की तुलना में बस में समय कम लगता था। गरीबों की सुविधा छीनकर भाजपा सरकार क्या दिखाना चाहती है यह समझ से परे है। इस सुविधा को बंद करने की हम भर्सना करते हैं। यदि इन बसों को जल्द शुरू नहीं किया गया तो आम जनता के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे।
-उमरावसिंह गुर्जर, प्रदेश कांग्रेस सचिव

8 बसें की गई है बंद
नीमच से उदयपुर रूट पर चलने वाली 10 बसों से उदयपुर डीपो को इनकम नहीं हो रही थी। इस कारण 8 बसों को बंद किया गया है। बसों के टायर भी जवाब दे गए थे। बसों डीपो में खड़ी करवा दी गई हैं।
– महेश उपाध्याय, डीपो मैनेजर उदयपुर राजस्थान
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो