scriptऐसा क्या हुआ कि महिलाओं को उठाना पड़ा यह कदम | Letest Women Protest News In Hindi Neemuch | Patrika News
नीमच

ऐसा क्या हुआ कि महिलाओं को उठाना पड़ा यह कदम

पुरूषों ने भी दिया महिलाओं का साथ

नीमचOct 09, 2018 / 10:43 pm

harinath dwivedi

Letest Women Protest News In Hindi Neemuch

ग्वालटोली भरभडिय़ा मार्ग पर खड़े होकर हर तरह किया बंद।

नीमच. वर्षों से वे इस स्थान पर रह रही हैं। बार बार उन्हें समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। कई बार गुहार लगाई, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। आखिर उन्होंने वो निर्णय ले ही लिया जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था।
महिलाओं ने कौन से लिया निर्णय यहां पढ़ें
ग्वालटोली वार्ड क्रमांक ९ में नाली नहीं होने से सीवर लाइन का दूषित पानी लोगों के घरों के सामने जमा हो रहा है। क्षेत्र में पेयजल तक की समुचित व्यवस्था नहीं है। लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। यहां के निवासी ललिता प्रजापत, मांगीबाई, लक्ष्मीबाई, सुगनबाई, नाराणीबाई, दीपक मेहरा, प्यारेलाल सोनगरा, अजय बारेठ, बबलू भाई यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने मंगलवार सुबह करीब १०.३० बजे ग्वालटोली-भरभडिय़ा मार्ग पर एकत्रित होकर नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि हम करीब ३० साल से भी अधिक समय से यहां निवास कर रहे हैं। यहां न नल कनेक्शन है और न ही क्षेत्र में नालियां ही बनी है। इस कारण गंदा पानी घरों के सामने जमा हो रहा है। जिस क्षेत्र में हम रहते हैं वहां सामने बाउंड्रीवाल बनी हुई है। उसके दूसरी ओर बड़ा गड्ढा है जिसमें सीवर का प्रदूषित पानी भरा हुआ है। वहां से बहकर गंदा पानी घरों के सामने जमा होने लगा है। इससे क्षेत्र में गंभीर बीमारी फैलने की आंशका बढ़ गई है। नगरपालिका अधिकारियों को कई बार अवगत कराने पर भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। जब समस्या सिर से ऊपर गुजरने लगी तो क्षेत्रवासियों ने मंगलवार को भरभडिय़ा मार्ग पर जमा होकर रास्ता रोक दिया। जब तक नगरपालिका की ओर से आश्वासन नहीं मिला लोग सड़क पर ही डटे रहे। नगरपालिका अधिकारी की ओर से आश्वासन मिलने के बाद हमने रास्ता खोला है। इसके बाद भी लोगों का कहना था कि यदि अब भी हमारी समस्या हल नहीं होती है तो आगे बड़े स्तर पर भी प्रदर्शन किया जा सकता है।
जल्द हो जाएगी समस्या हल
ग्वालटोलीवासियों ने अपनी समस्या के निराकरण को लेकर भरभडिय़ा मार्ग पर एकत्रित हो गए थे। इस संबंध में मुझे जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचा और सीएमओ से चर्चा की। उन्होंने एक अन्य अधिकारी को मौके पर भेजकर समस्या के निराकरण की बात कही थी। इसके बार लोगों ने रास्ता खोल दिया था।
– हरगोविंद दीवान, कांग्रेस नेता
करेंगे समस्या हल
ग्वालटोली में लोगों को समस्या है तो उसे दूर किया जाएगा। जहां तक ग्वालटोलीवासियों द्वारा सड़क पर खड़े होकर प्रदर्शन करने का मामला है तो इस बारे में किसी अन्य अधिकारी से उनकी चर्चा हुई होगी।
– संजेश गुप्ता, सीएमओ

Home / Neemuch / ऐसा क्या हुआ कि महिलाओं को उठाना पड़ा यह कदम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो