जिला मुख्यालय से करीब 34 किलोमीटर दूर कुकड़ेश्वर में रविवार सुबह साइकिल के आगे डंडे पर बैठकर एक मतदाता मतदान करने केंद्र पर पहुंचा। पहले तो लोगों ने उन्हें बच्चा समझ लिया, लेकिन जैसे ही साइकिल से उतर कर मतदान केंद्र की ओर उन्हें बढ़ता देखा तो उत्सुकता बढ़ी। लोगों ने जानकारी ली तो पता चला कि साइकिल के आगे बैठकर तो आए हैं उनका नाम विकास पिता विष्णु मालवीय (21) है। कद छोटा होने की वजह से साइकिल पर बैठकर मतदान करने पहुंचे थे।
रविवार को उसके जीवन की नई शुुरुआत थी। शनिवार को उसने सात फेरे लिए थे। रविवार सुबह विदाइ होना थी। विदाई से पहले पति से मतदान करने की इच्छा जाहिर की तो पति ने सहर्ष सहमति दे दी। इतना ही नहीं पति भी दूल्हे के रूप में ही मतदान कराने पहुंचा। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम जयसिंहपुरा में विदाई से पहले दुल्हन दीपा पाटीदार गांव में ही मतदान केंद्र क्रमांक 214 पर पति के साथ मतदान करने पहुंची। लोकतंत्र के महाकुंभ में सहभागी बनने के लिए रविवार सुबह से ही लोग मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंचने लगे थे। सुबह सुबह वोट डालने वालों में बुजुर्गों की संख्या अधिक थी। युवा मतदाताओं ने भी उत्साह से अपने मतदाधिकार का उपयोग किया।