scriptऐसा क्या हुआ इस मंडी में आधी भी नहीं हुई उपज की आवक | mandi news | Patrika News
नीमच

ऐसा क्या हुआ इस मंडी में आधी भी नहीं हुई उपज की आवक

ऐसा क्या हुआ इस मंडी में आधी भी नहीं हुई उपज की आवक

नीमचOct 31, 2019 / 01:02 pm

Subodh Tripathi

ऐसा क्या हुआ इस मंडी में आधी भी नहीं हुई उपज की आवक

ऐसा क्या हुआ इस मंडी में आधी भी नहीं हुई उपज की आवक

नीमच. पांच दिन के अवकाश के बाद खुली कृषि उपज मंडी में बुधवार को सभी उपज की सामान्य आवक रही, जिससे दोपहर में ही कामकाज सिमट चुका था। आवक कम होने से किसान भी समय पर उपज बेचकर लौट गए। दीपावली के बाद वे किसान उपज लेकर मंडी आए जिन्हें अब बोवनी के लिए पैसों की आवश्यकता है। वहीं वे किसान बोवनी में जुट गए जिन्होंने फसल बेच दी है।

कृषि उपज मंडी में बुधवार को सभी उपज मिलाकर कुल करीब १५ हजार बोरी की आवक हुई। जिसमें गेहूं 4 हजार बोरी, सोयाबीन 2 हजार बोरी, लहसुन 3 से 4 हजार बोरी औश्र अन्य सभी उपज भी 1 से डेढ़ हजार बोरी की आवक हुई। चूकि दीपावली के बाद खुली मंडी में अधिकतर व्यापारियों द्वारा फिर से उपज खरीदने का मुहूर्त किया जाता है। इस मान से अधिकतर व्यापारियों ने शुभ मुहूर्त में खरीददारी की। मंडी निरीक्षक भगतसिंह चौहान ने बताया कि बुधवार को सभी उपज की आवक सामान्य रही, इस कारण शांतिपूर्ण ढंग से सभी कामकाज निपट गए। कहीं पर किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई।

रबी सीजन की बोवनी में जुटे अन्नदाता
अब कृषि उपज मंडी में उपज की आवक अगले कुछ दिनों तक सामान्य रहेगी। क्योंकि किसान अब रबी सीजन की बोवनी में जुट गए हैं। कुछ किसानों ने बोवनी कर दी है। तो कुछ करने की तैयारी कर रहे हैं। संभवता अगले 15-20 दिनों में सभी क्षेत्रों में अधिकतर फसलों की बोवनी हो जाएगी। क्योंकि मौसम भी बोवनी केअनुकूल ही चल रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो