scriptये सीधे मतदान केंद्र तक ले जा सकेंगे वाहन | MP ELETION 2018 LETEST NEWS IN HINDI NEEMUCH | Patrika News
नीमच

ये सीधे मतदान केंद्र तक ले जा सकेंगे वाहन

ऐसा क्या हुआ कि इन लोगों को मिली है अनुमति

नीमचNov 03, 2018 / 11:15 pm

harinath dwivedi

bjp

mp election 2018 : भाजपा के ये दिग्गज नेता विकास के लिए कभी नहीं हुए एक,चुनाव पर पड़ेगा बड़ा असर

नीमच. अब तक वे इसलिए मतदान नहीं करते थे कि उन्हें सुविधाएं नहीं मिलती थी। वे परेशान होते थे। अब निर्वाचन आयोग ने उन्हें इतनी अधिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है कि वे सीधे मतदान कक्ष तक वाहन लेकर जा सकते हैं।

इन लोगों को मिलेगा लाभ
जिले में कुल 4 हजार 721 दिव्यांगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन स्वयं दौड़ लगा रहा है। जिले के प्रत्येक पोलिंग बूथ पर दिव्यांगों के लिए एक ट्रायसिकल उपलब्ध कराई जाएगी। जिले में कुल 742 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 712 मतदान केंद्रों में दिव्यांग मतदाता हैं। मनासा विधानसभा में 241 मतदान केंद्रों पर एक हजार 636, नीमच विधानसभा में 261 मतदान केंद्रों पर एक हजार 594 और जावद विधानसभा क्षेत्र के 210 मतदान केंद्रों पर एक हजार एक दिव्यांग मतदाता चिह्नित किए गए हैं। जिले में कुल 4 हजार 721 दिव्यांग मतदाताओं को चिह्नित किया गया है। सर्वे में जिला निर्वाचन आयोग को पता चला कि अधिकांश दिव्यांग सुविधाओं के अभाव में मतदान करने नहीं जाते हैं। अधिक से अधिक दिव्यांग मतदान कर सकें इसके लिए निर्वाचन आयोग ने विशेष व्यवस्था की है। यहां तक कि दिव्यांगों का घर से मतदान केंद्र तक ले जाने और छोडऩे तक की वाहन की व्यवस्था जिला निर्वाचन आयोग द्वारा की जाएगी। दिव्यांगों को मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए दिव्यांग मित्र भी बनाए जाएंगे। जिले के सभी 712 मतदान केंद्रों पर दिव्यांगों को लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। यहां तक कि गर्भवती महिलाओं के लिए भी विशेष व्यवस्था रहेगी।

दिव्यांगों को दिए जाएंगे विशेष परिचय पत्र
जिले के सभी दिव्यांगों को मतदान के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से उन्हें विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। जिला निर्वाचन आयोग की ओर से सभी दिव्यांग मतदाताओं को अलग से परिचय पत्र दिए जाएंगे। इन परिचय पत्रों से सभी दिव्यांग मतदान कक्ष तक अपने वाहन ले जा सकेंगे। कक्ष में जाने के लिए उन्हें ह्वीलचेयर उपलब्ध कराई जाएगी।
– एसआर श्रीवास्तव, दिव्यांग नोडल अधिकारी

Home / Neemuch / ये सीधे मतदान केंद्र तक ले जा सकेंगे वाहन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो