scriptvideo प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस का फूंका पुतला | neemach news | Patrika News
नीमच

video प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस का फूंका पुतला

जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने से जलाकर ले गए पुतलापुलिस की मौजूदगी के बीच भाजपाइयों ने किया पुतला दहन

नीमचJan 21, 2019 / 09:18 pm

Mahendra Upadhyay

patrika

video प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस का फूंका पुतला

नीमच. प्रदेश की निरंतर बिगड़ती कानून व्यवस्था और भाजपा नेताओं की हत्या के विरोध में प्रदेश भाजपा संगठन के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर भी प्रदेश कांग्रेस के पुतले का दहन किया गया। मजे की बात यह रही कि भारी पुलिस बल विजय टॉकीज चौराहे पर पुतला जलाने का इंतजार करता रहा। दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय के समीप से जलता हुआ पुतला लेकर चौराहे की ओर दौड़ते हुए पहुंचे।
जलता पुतला लेकर दौड़ लगाई भाजपाईयों ने
भारतीय जनता पार्टी मप्र के आह्वान पर राज्य में कांग्रेस सरकार के राज में आए दिन हो रही भाजपा नेताओं की हत्याओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में सोमवार दोपहर 2 बजे कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया गया। प्रदेश कांग्रेस का पुतला जलाए जाने की जानकारी पुलिस प्रशासन को मिल गईथी। इस कारण बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी विजय टॉकीज चौराहे पर जमा हो गए थे। भीड़ को तितर बितर करने के लिए नगरपालिका की फायर ब्रिगेड भी मौके पर खड़ी करवाई गई थी। विजय टॉकीज चौराहे पर पुलिसकर्मी पुतला जलाने का इंतजार कर ही रहे थे कि जिला कांग्रेस कार्यालय के समीप से तीन भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस का जलता हुआ पुतला लेकर चौराहे की ओर दौड़ते दिखाई दिए। बीच में सादी वर्दी में मौजूद एक जवान ने जलता पुतला छीनने का प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। इस बीच भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजर इस ओर पड़ी तो वे भी दौड़े चले आए। इस बीच विजय टॉकीज चौराहे के समीप पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पुतले को लेकर छीना झपटी भी हुई। इससे पुतला पूरा जल नहीं सका और टुकड़ों में बंट गया। फिर जिस कार्यकर्ता के हाथ जो हिस्सा लेकर उसे लेकर इधर उधर भागने लगा। इसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान का दौर शुरू हो गया। टुकड़ों टुकड़ों में करीब ४-५ बार विरोध स्वरूप पुतले जलाए गए। इससे माहौल मजाकियां बन गया था। इसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक नरेंद्रसिंह सोलंकी ने एक कार्यकर्ता को जमकर फटकार दिया। इसके बाद जाकर कार्यकर्ता शांत हुए।
कांग्रेस शासन में बढ़ रही अराजकता
नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है अराजकता और भय का माहौल व्याप्त है। आए दिन भाजपा से जुड़े लोगों को मारा जा रहा है और सरकार आंख मूंदे तमाशा देख रही है। पुलिस प्रसाशन अपराधियों का महिमामंडन कर प्रेस कांफ्रेंस कर रहा है। इन्हीं सब बातों के चलते आज हमने कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया है। विरोध प्रदर्शन के माध्यम से हमने सरकार से अपराधो पर लगाम लगाने, दोषियों को कड़ी सजा देने व मंदसौर में हुए बंधवार हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य करणसिंह परमाल एवं महामंत्री बंसीलाल राठौर ने भी अपना संबोधन दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन विजय बाफना ने किया। आभार श्याम काबरा ने माना।

Home / Neemuch / video प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस का फूंका पुतला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो