scriptvideo एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने के मामले पूर्वमुख्यमंत्री के बयान के बाद बवाल | neemach news | Patrika News
नीमच

video एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने के मामले पूर्वमुख्यमंत्री के बयान के बाद बवाल

– नीमच के विधायक परिहार ने पूर्वमुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से उनके पिता के पुत्र होने के मांगे सबूत – आक्षेप बयानों के बाद मचा बवाल कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने एसपी को दी शिकायत

नीमचMar 06, 2019 / 10:13 pm

Mahendra Upadhyay

patrika

video एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने के मामले पूर्वमुख्यमंत्री के बयान के बाद बवाल

नीमच। कांग्रेस मध्यप्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान सीमा में घुसकर एयर स्ट्राइक करने के बाद मारे जाने वाले आंतकियों के सेना व सरकार से सबूत मांगने की बात को लेकर राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है। जिसका राजनैतिक मंच के जरिए सत्ताधारी सरकार भत्र्सना कर रही है। लेकिन नीमच शहर के विधायक दिलीप सिंह परिहार के द्वारा इस वक्तव्य पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर टिप्पणी करते हुए यह बयानबाजी की गई है कि पहले दिग्विजय सिंह यह सबूत दे कि वह उनके पिता की संतान है या नहीं। इसका डीएनए टेस्ट भी कराना आवश्यक है। जिसके बाद कांग्रेस खेमे में बवाल मच गया है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को एसपी राकेश कुमार सगर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए विधायक के खिलाफ अपमानजनक शब्दों को व्यक्त कर गंभीर आचरण बरतने पर कानूनी कार्यवाहीं करने की मांग की गई है।

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अजीत कांठेड़ ने बताया कि नीमच विधानसभा के विधायक दिलीप सिंह परिहार ने ४ मार्च २०१९ को सोश्यल मीडिया से चर्चा करते हुए मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद दिग्विजय सिंह के बारे में गंभीर अपमानजनक टिप्पणियां की है, जो घोर आपत्तिजनक है। निराधार असत्य बातें प्रचारित कर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का अपमान कर नीमच विधायक निम्र स्तर की राजनीति कर रहें हैं। उनके वक्तव्य की बतौर सीडी बनाकर एसपी राकेश कुमार सगर को सौंपी है। वहीं सभी कांग्रेसजनों ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि विधायक दिलीप सिंह परिहार के विरूद्ध आपराधिक मामला दर्ज किया जाए। एसपी राकेश कुमार सगर ने मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
देश से बड़ा कोई नहीं
सेना का मनोबल बढ़ाए तोड़े नहीं, देश से बड़ा कोई नहीं हो सकता है, अगर उसके बाद भी कार्रवाई होती है तो स्वागत है। देश के लिए एफआईआर दर्ज होती है तो विधिविधान से कार्य करेंगे। देश भक्तों पर ऐसी बात होती है तो जोश आता है। वह तो बड़े खानदान के लोग है। उन्हें बड़े सम्मान से बोलना चाहिए। राष्ट्र के लिए समर्पित होना चाहिए। अगर जांच करनी है तो पाकिस्तान में जाकर गिने, कितने आंतकी मारे गए हैं। कांग्रेस को इतना शौक है तो देश के लिए खड़े होए। राजनैतिक से उठकर बात करनी चाहिए, देश के मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। सेना की शहादत हुई और राष्ट्र निर्माण में काम आएगी। जहां एयर स्ट्राइक हुई है, वहां तीन सौ मोबाइल चल रहे थे, सर्विसलांस का रिकार्ड है। वहां कितने लोग होंगे अंदाजा लगा लीजिए।
-दिलीप सिंह परिहार, विधायक नीमच।

Home / Neemuch / video एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने के मामले पूर्वमुख्यमंत्री के बयान के बाद बवाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो