अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी जागरण संगोष्ठी एवं वरिष्ठ महिला परिजनों का सम्मान समारोह का आयोजन गायत्री शक्ति पीठ पर किया गया। जिसके अंतर्गत गायत्री परिवार की 10 वरिष्ठ महिला परिजनों का सम्मान किया गया।
जिला संयोजक गिरिराज सिंह चौहान ने बताया की अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी जागरण अभियान अंतर्गत 21 वीं सदी नारी सदी विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में हेमलता धाकड़, मीना जयसवाल, किरण शर्मा, निता दुआ ने उपस्थित महिलाओं को राष्ट्र निर्माण में नारियों की भूमिका पर प्रेरक उद्बोधन दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ महिला मनोरमा पाठक, राजकुमारी राठौर, रामेश्वरी देवी धाकड़, राम प्यारी नेनवाया, विजय लक्ष्मी चतुर्वेदी, सुशीला आगर, प्रकाश एरन आदि का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य ट्रस्टी भगवानदीन प्रजापति, वरिष्ठ परिजन प्रभुलाल धाकड़, सत्य चतुर्वेदी, राधा बाड़ीका, दिव्या मुच्छाल सहित गायत्री परिवार की महिला परिजन एवं प्रज्ञा विद्यालय की अध्यापिकाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी प्रेमानी ने किया।
———–