scriptनीमच में स्थित छतरियां देश में समाज के लिए अनुपम सौगात | neemach news | Patrika News
नीमच

नीमच में स्थित छतरियां देश में समाज के लिए अनुपम सौगात

जायसवाल समाज की नवीन कार्यकारिणी का शपथ विधि समारोह सानंद सम्पन्न

नीमचMar 11, 2019 / 10:04 pm

Mahendra Upadhyay

patrika

नीमच में स्थित छतरियां देश में समाज के लिए अनुपम सौगात

नीमच. जायसवाल समाज नीमच ने देश को अनेक सौगात दी है। नीमच में जायसवाल की जो छतरियां है वो देश के लिए सौगात है। पूरे देश में इस तरह की छतरियां और कहीं नहीं है। इनका भी वर्षों पुराना इतिहास है। नवीन कार्यकारिणी समाजहित में अनुकर्णीय कार्य करेगी इसका मुझे पूर्ण विश्वास है।
यह बात राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त अखिल भारतीय सर्ववर्गीय जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अशोक जायसवाल इंदौर ने कही। वे शिक्षक सहकार भवन पर जायसवाल समाज नीमच की नवीन कार्यकारिणी के शपथ विधि समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से हर संभव सहयोग किया जाएगा। समाज में हो रहा विघटन समाप्त करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास तेज कर दिए गए हैं। हमारा प्रयास है कि सभी समाजजनों को एक जाजम पर बैठाकर एक विशाल संगठन का गठन किया जाए। समाज में एकता रहेगी तो ही हम तरक्की कर सकेंगे। समाज के विकास में नीमच जायसवाल समाज का विशेष योगदान हमेशा रहा है। नीमच जायसवाल समाज ने काफी संघर्ष कर अपनी पुस्तैनी जमीन का पुन: कब्जा हासिल किया है। मेरा सुझाव है कि एक ट्रस्ट बनाकर वहां विकास कार्य किए जाएं। इस कार्य में मेरी ओर से जो भी सहयोग अपेक्षित होगा उसे पूरा करूंगा। शपथ विधि समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने विचार व्यक्त किए और अपनी आगामी कार्ययोजना से समाजजनों का अवगत कराया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भरत जायसवाल और अखिल भारतीय सर्ववर्गीय जायसवाल महासभा के संगठन मंत्री हरीश जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थितथे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय सर्ववर्गीय जायसवाल महासभा उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल ने की। इस अवसर पर नवीन कार्यकारिणी की ओर से समाज के वरिष्ठजनों को अनुरोध पत्र और मनोनयन पत्र भी सौंपे गए। साथ ही नवीन कार्यकारिणी की ओर से अतिथियों का साफा बांधकर और शॉल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। नीमच जायसवाल समाज की नवीन कार्यकारिणी को जायसवाल समाज के राष्ट्रीय महामंत्री अशोक जायसवाल ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ को भी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के बच्चे, महिलाएं और पुरूष शामिल हुए। इस अवसर पर परामर्श मंडल और विधि सलाहकारों का भी मनोनयन किया गया। संचालक और आभार प्रदर्शन मुकेश देवीलाल जायसवाल ने किया। सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Home / Neemuch / नीमच में स्थित छतरियां देश में समाज के लिए अनुपम सौगात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो