scriptनपा अमले पर महिलाओं की पत्थरबाजी, एक व्यक्ति हुआ घायल | neemach news | Patrika News
नीमच

नपा अमले पर महिलाओं की पत्थरबाजी, एक व्यक्ति हुआ घायल

महिलाओं द्वारा ग्वालटोली क्षेत्र में किया गया था अतिक्रमणअतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारियों पर हुए हमले के बाद क्षेत्र क्षेत्र में चलवाई जेसीबी

नीमचMar 19, 2019 / 06:15 pm

Mahendra Upadhyay

patrika

नपा अमले पर महिलाओं की पत्थरबाजी, एक व्यक्ति हुआ घायल

नीमच. एक बार फिर ग्वालटोली तालाब के सामने महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। इस बार तो सारी सीमाएं लांघते हुए महिलाओं ने नपा अमले और ग्वालटोली क्षेत्र के रहवासियों पर पत्थर और ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में एक रहवासी को चोट आई। इसके बाद हालात बेकाबू हो गए। बाद में महिलाओं को मौके से बलपूर्वक हटाया गया।
पिछले ४ महीने से नियमित रूप से कर रहीं अतिक्रमण
स्वास्थ्य निरीक्षक श्याम टांकवाल ने बताया कि मैं स्वयं पिछले ४ महीने से नियमित रूप से ग्वालटोली के समीप २०-२५ महिलाओं द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए जा रहा हूं। शनिवार को तो महिलाओं ने वाहन चालक के साथ झूमा झटकी भी की थी। तब हम लौट आए थे। सोमवार को एक बार फिर महिलाओं के अतिक्रमण को हटाने के लिए हम मौके पर पहुंचे थे। इस बार महिलाओं ने सभी सीमाएं पार कर दी। अतिक्रमण का विरोध होने पर पहले तो महिलाओं ने अपशब्द कहे। इसके बाद पत्थर और ईंट फेंकने लगी। अचानक हुए इस हमले में नपा के किसी कर्मचारी या अधिकारी को तो चोट नहीं आई, लेकिन एक स्थानीय रहवासी अवश्य घायल हो गया। उसके पैर में चोट आई। इसके बाद लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। करीब १००-२०० लोग वहां जमा हो गए थे। उन्होंने महिलाओं को मौके से खदेड़ा। इन महिलाओं का साप्ताहिक कार्यक्रम बन गया था। हर हफ्ते हमें मौके पर पहुंचकर उन्हें हटाते हैं और किसी के बहकावे में आकर पुन: अतिक्रमण करने महिलाएं पहुंच जाती हैं। साडिय़ों की मदद से छोटी छोटी झौंपड़ी बना लेती हैं। आज लोगों का गुस्सा भी महिलाओं पर जमकर फूटा। इसमें दो महिलाओं को चोटें भी आई हैं। बाद में जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया गया।
भूमाफियाओं के इशारे पर कर रहीं हैं कब्जा
ग्वालटोली तालाब के समीप महिलाओं ने सोमवार सुबह करीब ११ बजे एक बार फिर अतिक्रमण कर लिया था। सूचना मिलने पर मैं भी नपा अमले के साथ मौके पर पहुंचा था। बड़ी संख्या में लोग भी जमा हो गए थे। महिलाओं ने अचानक पत्थर और ईंट से हमला कर दिया था। इसमें एक व्यक्ति के पैर में चोट आईथी। इसके बाद लोगों ने महिलाओं को वहां से भगाया। भूमाफियाओं के इशारे पर महिलाएं अतिक्रमणकर रही हैं। लोगों के गुस्से बाद अब नहीं लगता कि महिलाएं फिर से अतिक्रमण करने का प्रयास करेंगी।
– विश्वास शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी
बार बार अतिक्रमण करने पहुंच जाती है महिलाएं
ग्वालटोली तालाब के समीप बार बार महिलाएं अतिक्रमण करने पहुंच जाती हैं। सूचना मिलने पर नपा अधिकारी, नगरपालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन भी मौके पर पहुंच गए थे। समझाने का कोई फायदा नहीं हो रहा था। महिलाओं ने आज पत्थरबाजी की। इसके बाद उन्हें वहां से सख्ती से हटाया गया।
– दिनेश चांदना, राजस्व अधिकारी
महिलाओं ने दिया है आवेदन
ग्वालटोली तालाब के पास कुछ महिलाएं आए दिन अतिक्रमण करने पहुंच जाती हैं। सोमवार को नपा अमले ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया था। महिलाओं थाने पर आवेदन दिया है कि नगरपालिका की आड़ में ग्वालटोली के रहवासियों ने उनके साथ मारपीट की। दो महिलाओं को चोटें भी आई है। हमने महिलाओं को कहा है कि नपा की जमीन है। कब्जा नहीं करें। महिलाओं द्वारा दिए आवेदन की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
– एनएस ठाकुर, थाना प्रभारी नीमच सिटी

Home / Neemuch / नपा अमले पर महिलाओं की पत्थरबाजी, एक व्यक्ति हुआ घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो