scriptडेंगू मलेरिया फैलने की आशंका पर नपा ने की कार्रवाई | neemach news | Patrika News
नीमच

डेंगू मलेरिया फैलने की आशंका पर नपा ने की कार्रवाई

बगीचे के नजदीक गड्ढे में भरे पानी में पनप रहे मच्छरअवैधानिक रूप से रखी गुमटी हटाने की दी चेतावनी

नीमचMar 31, 2019 / 05:51 pm

Mahendra Upadhyay

patrika

डेंगू मलेरिया फैलने की आशंका पर नपा ने की कार्रवाई

नीमच. शनिवार को नपा अधिकारियों ने गांधी नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। वहां बगीचे के पास अवैधानिक रूप से रखी गुमटी को हटाने के निर्देश नपा अधिकारियों ने दिए। बगीचे के पास ही गड्ढे में भरे पानी में डेंगू और मलेरिया के मच्छर होने की आशंका भी अधिकारियों ने व्यक्त की।
शिकायत पर की अधिकारियों ने कार्रवाई
संकल्प पर्यावरण मित्र मंडल के सदस्यों ने नपा स्वास्थ्य अधिकारी विश्वास शर्मा और स्वास्थ्य निरीक्षक श्याम टांकवाल को शिकायत की थी। शिकायत पर अधिकारी शनिवार सुबह मौके पर पहुंचे। गांधी नगर में स्थित बगीचे के पास अवैधानिक रूप से गुमटी रखी थी। गुमटी संचालक ने पास में ही गड्ढा खोद रखा था। गड्ढे में मच्छर बैठे हुए थे। अधिकारियों ने निरीक्षण किया तो डेंगू और मलेरिया के मच्छर होने की आशंका दिखी। गुमटी संचालक की तलाश की गईतो वो वहां मौजूद नहीं था। आसपास के रहवासियों को सूचित किया कि गुमटी संचालक आए तो उसे शाम तक गुमटी हटाने के लिए कहें। अन्यथा नपा गुमटी जब्त कर लेगी।
मच्छरों के प्रकोप से रहवासी परेशान
संस्था के पदाधिकारी डा. राकेश वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप है। इस बारे में शिकायत मिलने पर शनिवार को नपा अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने अवलोकन किया तो एक जगह गड्ढे में पानी जमा था। गड्ढे में बड़ी संख्या में मच्छर मौजूद थे। अधिकारियों ने जांच की तो डेूंग और मलेरिया के मच्छर होने की आशंका व्यक्त की। इसके बाद नपा अधिकारियों ने आगे की कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। नपा अधिकारियों शिकायत को गंभीरता से लिया और मौके पर पहुंचकर अवलोकन किया। इससे अब क्षेत्र में डेंगू और मलेरिया फैलने की आशंक पर रोक लग सकेगी।
डेंगू-मलेरिया फैलने की आशंका
शनिवार को मैसी फग्र्युशन चौराहे से ग्वालटोली मार्ग के बीच अतिक्रमण हटाया गया। यहां सड़क किनारे एक अवैधानिक रूप से एक गुमटी रखी हुईथी। उसे हटाने के निर्देश दिए हैं। गुमटी संचालक ने गड्ढा खोद रखा है। जिसमें पानी भरा था। इसमें डेंगू और मलेरिया के मच्छर होने की आशंका थी। गुमटी संचालक को शाम तक गुमटी हटाने को कहा था, लेकिन शाम तक गुमटी नहीं हटाई गई। अब नपा गुमटी जब्त करेगी।
– विश्वास शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी नपा

Home / Neemuch / डेंगू मलेरिया फैलने की आशंका पर नपा ने की कार्रवाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो