script-अस्पताल के बाहर दोनों पक्षों के बीच हुई हाथापाई | neemach news | Patrika News
नीमच

-अस्पताल के बाहर दोनों पक्षों के बीच हुई हाथापाई

26 वर्षीय महिला की कुए में डूबने से मौत, ससुराल पक्ष पर आरोपपुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराया मामला शांत

नीमचOct 04, 2018 / 12:17 pm

harinath dwivedi

patrika

-अस्पताल के बाहर दोनों पक्षों के बीच हुई हाथापाई

नीमच. मनासा समीपस्थ गांव बर्डिया निवासी एक महिला की मौत कुए में डूबने के कारण हो गई। इस संबंध में जहां महिला के पति व अन्य परिजनों द्वारा मौत का कारण कुए में पैर फिसलने के कारण पानी में डूबना बताया गया। वहीं मायके वालों द्वारा ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पति द्वारा आए दिन मारपीट करना बताया गया। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच महिला के अंतिम संस्कार को लेकर भी काफी विवाद हुआ। लेकिन पुलिस ने शव का पीएम करवाकर शव महिला के माता पिता (मायके) वालों को सौंप दिया।
मनासा नगर के सरकारी अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम रूम के बाहर बुधवार को उस समय हंगामा शुरू हो गया। जब मृतक महिला के मायके व ससुराल पक्ष दोनों के बीच शव का पीएम करवाने एवं अंतिम संस्कार को लेकर हाथापाई पर उतर आए। मौके पर उपस्थित पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मामले को शांत किया एवं महिला का पीएम करवाकर शव पियर पक्ष को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार नगर से 3 किलोमीटर दूर स्थित गांव बर्डिया निवासी पूजा पति सतीष माली (25) वर्ष अपने खेत पर काम कर रही थी। वह कुए से पानी भरने गई थी, उसी दौरान महिला का पैर फिसल गया जिससे वह कुए में गिर गई। जिसके चलते महिला की मौत कुए में डूबने के कारण हो गई। महिला के पति सतीष माली ने बताया कि पूजा एवं मेरी मां खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान पूजा करीब 11.30 बजे कुए से पानी भरने गई। इसी दौरान पैर फिसलने से कुए में गिरने के कारण डूब गई। जिससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पूजा के पियर पक्ष के लोगों को बुलाया। लेकिन उन्होंने पूजा की मौत की जानकारी मिलते ही हंगामा शुरू कर दिया। वही करीब 4 बजे के करीब महिला के शव को नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर महिला के अंतिम संस्कार को लेकर पियर पक्ष एवं ससुराल पक्ष के बीच हाथापाई तक हो गई। पहले से ही तैनात पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मामला शांत किया। तहसीलदार अजय हिंगे ने मौके पर पंहुचकर पंचनामा बनाया। एवं पुलिस की उपस्थिति में महिला का पीएम करवाकर शव पियर पक्ष को सौंप दिया।
पियर पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
महिला की मोत की खबर सुनते ही काफी संख्या में बघाना थाना अंतर्गत आने वाले गांव आसपुरा के महिला पुरूष बर्डिया पहुंचे। मृतका को देख महिलाओं एवं पुरूषों ने विलाप करते हुए ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि पूजा का पति सतीष उसके साथ मारपीट करता था। जिसके चलते आए दिन दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। मृतका पूजा के पिता आसपुरा निवासी रामलाल गोरावत एवं भाई सिकंदर चौहान ने बताया कि पूजा को तैरना आता था। पूजा की मौत पानी में डूबने से नहीं हुई उसकी हत्या की गई। जिसके शरीर पर चोट के निशान हैं। अन्य लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि पूजा का पति सतीष आए दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। जिसकी हमने मनासा थाने पर भी शिकायत कर रखी हैं। वही महिला के पति सतीष एवं गांव बर्डिया के अन्य लोगों ने बताया कि सारे आरोप झूठे हंै चोट के निशान शव को कुए से बाहर निकालते समय बलाई के कारण हुए हैं। जिसका पीएम रिपोर्ट में खुलासा हो जाएगा।
वर्जन.
दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद था। शव के अंतिम संस्कार को लेकर भी विवाद हो गया था। जिसको शांत कर महिला का पीएम करवाकर पियर पक्ष के लोगों माता पिता को सौंप दिया है। महिला की मौत का कारण जांच का विषय है पीएम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पाएगा।
-किशोर पाटनवाला, टीआई मनासा
————–

Home / Neemuch / -अस्पताल के बाहर दोनों पक्षों के बीच हुई हाथापाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो