scriptरोजगार सहायकों की हड़ताल जारी | neemach news | Patrika News
नीमच

रोजगार सहायकों की हड़ताल जारी

प्रदर्शन करते रोजगार सहायक एवं पंचायतकर्मी।

नीमचMay 27, 2018 / 11:30 am

harinath dwivedi

patrika

रोजगार सहायकों की हड़ताल जारी


नीमच. ग्राम रोजगार सहायक को पंचायत सहायक सचिव पद पर जिला संवर्ग में संविलियन और नियमितीकरण की मांग को लेकर रोजगार सहायक एवं पंचायत सहायक सचिवों का आंदोलन जनपद पंचायत नीमच कार्यालय परिसर में जारी है। शनिवार को भी आंदोलन जारी रहा।
इन आंदोलनकारियों ने ९ मई को ज्ञापन देकर अपनी मांगों को पूरा करने की मांग सरकार से की थी। १५ मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ की गई जो १२ वें दिन शनिवार को भी लगातार जारी रही। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष विजय मेघवाल, विमलेश शर्मा, नरेंद्रसिंह, पुखराज नागदा, नरसिंह चौहान, सुरेंद्रसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सहायक व पंचायत सहायक सचिव उपस्थित रहे।
वन कर्मचारियों की हड़ताल जारी

नीमच. मप्र वन कर्मचारी संघ द्वारा १९ सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है।
मनासा नाका स्थित वन विभाग कार्यालय परिसर में शनिवार को भी वनकर्मी हड़ताल पर बैठे और विरोध प्रदर्शन किया। वन कर्मचारी संघ ने बताया कि १९ सूत्रीय मांगों के निराकरण का आश्वासन पूर्व में वन मंत्री द्वारा दिया गया था लेकिन उस पर अमल अब तक नहीं हुआ है। ऐसे में मांगें पूरी जब तक नहीं हो जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। शनिवार को विरोध प्रदर्शन में आरओ रामपुरा जगदीश चौधरी, पीएल रायकवार, अमित खन्ना, पीएल गेहलोत, गोपाल बंधू सहित बड़ी संख्या में वनकर्मी मौजूद थे।

अनुमोदना में औषधियों से किया अभिषेक
नीमच. अभिषेक पूजा अनुष्ठान से कष्टों का निवारण होता है। यह कभी निष्फल नहीं होते। यह बात जिनवल्लभ विजय मुनि ने महावीर जिनालय ट्रस्ट द्वारा वर्धमान तप की 187 वीं ओली, 9 हजार आयम्बिल के पारणा निमित्त प्रभु भक्ति महोत्सव कार्यक्रम में कही।
अठारह अभिषेक विविध औषधियों से संगीत के साथ सुबह 9 से 11 बजे तक किया गया। कार्यक्रम में विधिकारक पंकज जैन ने मंत्रोचर एवं नवकार मंत्र जाप के साथ अक्षत पूजा अर्चना करवाई। पंच कल्याणक महोत्सव में भी विविध कार्यक्रम एवं भजन कीर्तन किए गए।

Home / Neemuch / रोजगार सहायकों की हड़ताल जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो