scriptसंविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने कलमबंद हड़ताल रख दिया तीन दिन का अल्टीमेटम | neemach news | Patrika News
नीमच

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने कलमबंद हड़ताल रख दिया तीन दिन का अल्टीमेटम

धरने पर बैठे संविदा स्वास्थ्यकर्मी।

नीमचJun 22, 2018 / 11:28 am

harinath dwivedi

patrika

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने कलमबंद हड़ताल रख दिया तीन दिन का अल्टीमेटम

नीमच. पहले ४५ दिन तक संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अनिश्चिकालीन हड़ताल कर अपनी मांगों के लिए लड़ाई लड़ी थी, तब यह आश्वासन दिया गया था कि संविदा नीति समाप्त कर अच्छी नीति लाएंगे, जिसमें सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। लेकिन वह बात मात्र लॉलीपॉप साबित हुई। २९ अप्रैल को नई संविदा नीति पारित की गई। जिसमें कर्मचारियों को नियमित किए जाने का मौका देने की बात कही गई वहीं अन्य पार्इंट भी खोखले साबित हो रहे हैं। जबकि सभी को पूर्ण रूप से नियमित किया जाना था। इसी के साथ संविदा स्वास्थ्य संघ के संयोजक राहुल जैन को भी टर्मिनेट कर दिया है। ताकि अन्य संविदा कर्मचारी भी चुप बैठ जाए। लेकिन हम चुप नहीं बैठेंगे, हम अपनी मांगों के लिए बराबर लड़ेंगे।
यह बात गुरुवार को संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल के दौरान कही। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने चुनावी साल में कई वर्गों की मांगे पूरी कर दी है। वहीं कुछ संवर्गों के कर्मचारी संतुष्ट नहीं है। इसी कड़ी में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी भी शामिल है। जिनमें सरकार के प्रति आक्रोश व्याप्त है। इसी के चलते २१ जून को सामुहिक रूप से अवकाश लेकर हड़ताल की गई। यह हड़ताल प्रदेश के सभी जिलो में की गई। जिसका निर्णय १२ मई को प्रदेश के संविदा स्वास्थ्य संघ के संयोजक राहुल जैन की सेवा समाप्ति के बाद लिया गया है। हड़ताल के साथ सरकार को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। जिसमें मुख्य मांग जैन की सेवा समाप्ति रद्द कर सीएम द्वारा जो घोषणाएं विभिन्न मंच से की गई उन्हें पूरा करने की मांग की गई।
इस अवसर पर संरक्षक दिलीप शर्मा, प्रचार सचिव चंद्रपालसिंह राठौड़, सत्यनारायण यदुवंशी, तपस्या शर्मा, रेखा श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में संविदा कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा वादा खिलाफी की जा रही है। सरकार ने आंदोलनकारियों पर जान बुझकर द्वेषता पूर्ण रूप से सेवा समाप्ति की है। मामले में शीघ्र संज्ञान नहीं लेने पर प्रदेश स्तर से अनिश्चिकालीन हड़ताल का शीघ्र निर्णय लिया जा सकता है। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों की सहभागिता रहेगी।
————

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो