scriptआखिरकार पुलिस को दर्ज करना पड़ा कांग्रेस नेता के पुत्र के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज | Neemuch crime news | Patrika News
नीमच

आखिरकार पुलिस को दर्ज करना पड़ा कांग्रेस नेता के पुत्र के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज

आखिरकार पुलिस को दर्ज करना पड़ा कांग्रेस नेता के पुत्र के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज

नीमचMay 16, 2020 / 02:17 pm

Virendra Rathod

आखिरकार पुलिस को दर्ज करना पड़ा कांग्रेस नेता के पुत्र के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज

आखिरकार पुलिस को दर्ज करना पड़ा कांग्रेस नेता के पुत्र के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज

नीमच। बघाना क्षेत्र में देर रात रिटायर्ड कॉलोनी में जन्मदिन मना रहे नामचीन क्रिकेट बुकी के बीच बघाना पुलिस ने छापामार कार्यवाही की और रंगे हाथों लॉक डाउन का मख़ौल उड़ा रहे 06 लोगो को गिरफ्तार कियाए और उनका गली और मोहल्लों से जुलूस निकाला गया। पुलिस ने कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर के बेटे मनुराज अहीर को भी इनके साथ पकड़ा था, लेकिन ऐनकेन प्रकरण में उसे बाहर कर दिया। लेकिन मनुराज की किसमत खराब और जागरूक पत्रकारों के द्वारा उसके वीडियों बनने पर मामला इस प्रकार सोशल साइटस पर प्रसारित हुआ कि पुलिस के आलाधिकारी ने मामले में हस्तक्षेप कर मनुराज अहीर को देर रात आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया।

बघाना पुलिस ने 07वे आरोपी के खिलाफ भी देर रात को प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस बात को लेकर पुलिस की कार्यवाही पर कई सवाल उठ रहे थे। यह सभी लोग रिटायर्ड कॉलोनी निवासी वीरेन्द्र सिंह का जन्मदिन मनाने इक_ा हुए थे। जिनमें मुख्य रूप से सुमित राठौड़, सुमित शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, सुमित शर्मा स्टेशन रोड़, प्रतीक अहीर शामिल है। अगर बघाना पुलिस की माने तो कार्यवाही के दौरान मनुराज अहीर पिता राजकुमार अहीर मोके से फ रार हो गया था। सोशल साइटस पर वीडियो में उसकी पहचान हुई है। जबकि मामला कुछ ओर ही था। पुलिस कांग्रेस के शहर के दिग्गज नेता राजकुमार अहीर के रसूख के चलते उसके पुत्र मनुराज अहीर को बचाने का प्रयास कर रही थी। लेकिन सोशल साइटस पर वीडियो जारी होने के बाद पुलिस को मजबूरन आलाधिकारियों के निर्देश पर प्रकरण दर्ज करना पड़ा। इसी के साथ सत्ता में मदहोश पिता के अय्याश पुत्र को भी धरातल नजर आ गया और वह सलाखों के पीछे अपने बुरे कर्मो की हकीकत जान गया।

Home / Neemuch / आखिरकार पुलिस को दर्ज करना पड़ा कांग्रेस नेता के पुत्र के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो