नीमच

झुग्गी की लड़कियों ने डांस दीवाने के मंच पर दिखाया ऐसा जलवा नीतू कपूर नहीं रोक पाई आंसू, नोरा फतेही ने नाम दिया ‘गली गर्ल्स’

नीमच की झुग्गी बस्ती में रहने वाली इन बच्चियों ने कलर्स चैनल पर दिखाए जाने वाले डांस दीवाने के मंच पर बिखेरा डांस का ऐसा जलवा नीतू कपूर नहीं रोक पाई आंसू तो नोरा फतेही ने इन्हें नाम दिया गली गर्ल्स।

नीमचApr 30, 2022 / 01:23 pm

Faiz

झुग्गी की लड़कियों ने डांस दीवाने के मंच पर दिखाया ऐसा जलवा नीतू कपूर नहीं रोक पाई आंसू, नोरा फतेही ने नाम दिया ‘गली गर्ल्स’

नीमच. मध्य प्रदेश के नीमच की झुग्गी बस्ती में रहने वाली 5 बेटियों ने कलर्स पर प्रसारित होने वाले मशहूर डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने जूनियर’ के मंच पर अपने हुनर से देश-दुनिया के दर्शकों के साथ साथ जजेस को भी हैरान कर दिया। इन पांचों लड़ियों के टैलेंट के चलते इन्हें देखने वाले हर किसी को इनके साथ झूमने पर मजबूर कर दिया। शो में अपनी धाक जमाकर देशभर दर्शकों के साथ साथ जजेस को हैरान कर देने वाली ये बच्चियां नीमच शहर की एकता कॉलोनी से लगी झुग्गी बस्ती में रहती हैं। इन सभी के परिवारों की आर्थिक हालत ऐसी है कि, कई बार इन्हें एक वक्त का खाना तक नसीब नहीं होता, लेकिन इनका हुनर इन्हें मुंबई ले आया और आज पूरा देश इनका हुनर देखकर तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं।

झुग्गी बस्ती की इन लड़कियों के डांस में इतना जुनून और इतनी भावनाएं थी कि, एक तरफ तो इसे देखकर नीतू सिंह खुद के आंसू नहीं रोक पाईं तो वहीं एक्ट्रेस नोरा फतेही ने उनके डांस की जमकर तारीफ करते हुए उनके ग्रुप का नाम ‘गली गर्ल्स’ रखा है। वहीं, कोरियोग्राफर मर्जी पेस्तोनजी ने यहां तक कह दिया कि, इस मंच से तुम्हारी शुरुआत है, अब तुम्हारे हर सपने पूरे होंगे। देश ही नहीं बल्कि दुनिभाभर में लोग तुम्हारे डांस के दीवाने हो गए हैं।

 

यह भी पढ़ें- यहां आइसक्रीम बेचकर गुजारा कर रहा है नेशनल चैंपियन, दिव्यांग खिलाड़ी ने एथलेक्टिस में जीता है ब्रॉन्ज


सरकारी स्कूल से कर रही हैं सभी बच्चियां पढ़ाई

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8aggc7

मध्य प्रदेश के नीमच की झुग्गी में रहने वाली सोफिया अब्बासी, रमिला भूरिया, आशा मईडा, अंजलि सारेल और सपना निनामा की उम्र 11 से लेकर 14 साल के बीच है। सभी बच्चियां इलाके में ही स्थित सरकारी स्कूल से पढ़ाई कर रही हैं। सोफिया अब्बासी 11वीं, रमिला भूरिया 8वीं, आशा मईडा 8वीं, अंजलि सारेल 7वीं और सपना निनामा तीसरी कक्षा की छात्रा है।


घरों के हालात बेहद खराब

इन सभी की मांएं लोगों के घरों में बर्तन मांजती हैं। वहीं, पिता हाथ ठेला चलाकर या मंडी में हम्माली करके अपनी अपनी आजीविका चला रहे हैं। इनमें से एक बच्ची के सिर से तो पिता का साया भी उठ चुका है। पांचों बच्चियों के परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि, कई बार तो इन्हें एक वक्त का खाना तक नसीब नहीं हो पाता।


बिखरे पड़े अनाज को समेटकर बनाती हैं खाना

News

डांस के बाद बच्चियों ने बताया कि, कई बार तो ये स्थित आ जाती है कि, उन्हें खाना तक नसीब नहीं होता है। कई बार रात में चुपचाप से कृषि मंडी में जाकर दिनभर में बिखरे अनाज को समेटती हैं और घर लाती हैं। तब जाकर खाना पकता है। अपना दर्द बयां करते इनकी आंखों में आंसू आ गए। इनकी इस तकलीफ को सुनकर नीतू कपूर भी खुद के आंसू नहीं रोक पाईं और उन्होंने बच्चियों को सफल होने की कई दुआएं दीं।


रियलिटी शो में हिस्सा ले चुके उदय हैं बच्चियों के डांस ट्रेनर

News

उदय ही इनके डांस ट्रेनर भी हैं। उदय डांस के रियलिटी शो में पहले हिस्सा ले चुके हैं। उदय कहते हैं कि. बस्ती में ज्यादातर लोगों के पास गरीबी रेखा से नीचे का कार्ड भी नहीं है। इस कारण सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पाता।


मोबाइल फोन से प्रैक्टिस करके सीखा डांस

News

शो के दौरान नोरा फतेही ने सवाल किया कि, आपका सिंक (तालमेल) काफी स्टेबलिश्ड और अच्छा है, ये आपने कहां से सीखा? तो बच्चियों ने जवाब दिया कि, हमारे पास स्पीकर नहीं है, इसलिए हम मोबाइल फोन से प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने करके दिखाया तो अभिनेत्री नीतू सिंह की आंखें नम हो गईं। डांस के बाद नोरा फतेही ने पांचों बच्चियों को गले लगाकर उनकी हिम्मत बढ़ाई।


विधायक ने किया सम्मान

News

डांस डीवाने शो के माध्यम से देश-दुनिया में ख्याति हासिल करने वाली इन पांचों हुनरबाज बालिकाओं के अपने घर लौटते समय नीमच के विधायक दिलीप सिंह परिहार की ओर से भी स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक परिहार ने सभी बच्चियों के साथ साथ उनके परिवार के सदस्यों को बुलाकर उनका सम्मान किया।

Home / Neemuch / झुग्गी की लड़कियों ने डांस दीवाने के मंच पर दिखाया ऐसा जलवा नीतू कपूर नहीं रोक पाई आंसू, नोरा फतेही ने नाम दिया ‘गली गर्ल्स’

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.