scriptCrime एक समुदाय विशेष के युवकों ने की लड़कियों से छेड़छाड़ | Neemuch Letest Crime News In Hindi | Patrika News
नीमच

Crime एक समुदाय विशेष के युवकों ने की लड़कियों से छेड़छाड़

विरोध करने आए परिजनों पर रॉड से हमला कर सिर फोड़ा

नीमचJun 16, 2019 / 11:23 am

Mukesh Sharaiya

Neemuch Letest Crime News In Hindi

Pornography viral

नीमच। महावीर नगर में समुदाय विशेष के युवकों ने घर के सामने घूम रही लड़कियों से छेड़छाड़ की। यहां तक की एक लड़की का हाथ पकड़ लिया। लड़कियों ने इसका विरोध किया। शोर सुन परिजन घर से बाहर आ गए। विरोध किया तो तीन युवकों ने उनपर हमला कर दिया। हमले में दो लोगों से सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई है। हमले की सूचना मिलने के बाद कैंट थाने पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे।
कैंट थाने से मिली जानकारी अनुसार महावीर नगर में बाइक से समुदाय विशेष के युवक सड़क पर बार बार चक्कर काट रहे थे। लड़कियों पर कमेंट भी कर रहे थे। दो.तीन चक्कर काटने के बाद लड़कियों ने इसका विरोध किया तो लड़के विवाद करने लगे। इस बीच एक लड़के ने लड़की का हाथ पकड़ लिया। इसपर लकड़ी ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर परिजन घर के बाहर आ गए। इससे विवाद और बढ़ गया। लड़कों ने लड़कियों के परिजनों पर लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला कर दिया।इससे दो लोगों के सिर में गहरी चोट आई है। विवाद की सूचना मिलने पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। विवाद की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने पर जमा हो गए। थाने से बताया गया कि विवाद में तेजपाल पिता कंवरलाल और कुंदन पिता कंवरलाल घायल हुए हैं। जिन युवकों ने हमला किया उनमें शाहरुख और शोएब पिता अशरफ को पुलिस ने पकड़ लिया है। एक अन्य फरार है। समाचार लिखे जाने तक घायल पक्ष द्वारा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही थी। पुलिस द्वारा लड़कियों के बयान भी लिए जा रहे थे।

Home / Neemuch / Crime एक समुदाय विशेष के युवकों ने की लड़कियों से छेड़छाड़

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो