scriptयहां ऐसा क्या हुआ जो खाने के लिए लगी लोगों की कतार | neemuch news | Patrika News
नीमच

यहां ऐसा क्या हुआ जो खाने के लिए लगी लोगों की कतार

यहां ऐसा क्या हुआ जो खाने के लिए लगी लोगों की कतार

नीमचNov 09, 2018 / 10:59 pm

harinath dwivedi

patrika

यहां ऐसा क्या हुआ जो खाने के लिए लगी लोगों की कतार

नीमच. सुबह से ही शहरवासियों का सैलाब हरी सब्जियां खरीदने के लिए उमड़ चुका था। जिससे घंटाघर क्षेत्र में लगे सब्जियों के बाजार में पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी। वहीं शाम होते ही शहर के अधिकतर मंदिरों में अन्नकूट का आयोजन हुआ। कहीं स्वरूचि भोज, तो कहीं सामान्य रूप से हो रहे प्रसादी वितरण में शहरवासियों का सैलाब उमड़ गया।
बतादें की दीपावली के दूसरे दिन सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार इस बार भी गुरुवार को शहर के घंटाघर क्षेत्र में हरी सब्जियों का बाजार लगा था। जिसमें शहर सहित आसपास के क्षेत्र से दूर दराज से सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर हरी सब्जियां खरीदी। चूकि बाजार में सैंकड़ों की संख्या में लोग आए गए थे। वहीं बाजार भी सिंगल सड़क का होने के कारण आवाजाही करने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जिसमें सुबह से लेकर दोपहर तक काफी रश था। लेकिन दोपहर बाद उपभोक्ताओं की संख्या में कमी आ गई थी।
शाम होते ही मंदिरों में रही अन्नकूट की धूम
दीपावली के दूसरे दिन गुरुवार को शहर के सीआरपीएफ रोड स्थित किलेश्वर महादेव मंदिर, तिलक मार्ग स्थित श्रीराम मंदिर, दाना गली स्थित मुरली मनोहर मंदिर, नीमच सिटी रोड स्थित सांवरिया सेठ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भगवान को अन्नकूट का भोग लगाकर आरती की गई। जिसके बाद अन्नकूट का वितरण शुरू हुआ। जो देर रात तक चला। शहर के किलेश्वर महादेव मंदिर पर इस बार अन्नकूट का आयोजन स्वरूचि भोज की तरह किया गया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसादी का लाभ लिया। वहीं अन्य मंदिरों पर भी देर रात तक श्रद्धालुओं ने पहुंचकर अन्नकूट की महाप्रसादी ग्रहण की।
धूमधाम से गोवर्धन पूजा
शहर सहित अंचलों में गुरुवार को धूमधाम से गोवर्धन पूजा की गई। जिसके चलते सुबह से ही घर आंगन में गोबर से बने गोवर्धन की आकर्षक साज सज्जा की गई। वहीं गौधन के साथ ही गोवर्धन की पूजा अर्चना कर आतिशबाजी भी की गई। गोवर्धन पूजा के दिन शहर के ग्वालटोली क्षेत्र में जहां पशुओं की दौड़ हुई। वहीं दूसरी ओर नीमच सिटी में सुंदर गाय प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

Home / Neemuch / यहां ऐसा क्या हुआ जो खाने के लिए लगी लोगों की कतार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो