scriptयहां दहन से पहले होलिका को सजाया दुल्हन की तरह | neemuch news | Patrika News
नीमच

यहां दहन से पहले होलिका को सजाया दुल्हन की तरह

यहां दहन से पहले होलिका को सजाया दुल्हन की तरह

नीमचMar 20, 2019 / 10:27 pm

Subodh Tripathi

patrika

Holi 2018 Timings Tithi and Holika Dahan Muhurta 2018

नीमच. शहर सहित अचंलों में बुधवार को धूमधाम से होलिका दहन किया गया। शाम होते ही गली, मोहल्लों, मुख्य और आम सभी चौराहों पर डीजे पर होली के गीत बजने लगे थे, वहीं युवा सहित मंडली के सदस्य झूमते गाते नजर आ रहे थे, सभी ने शुभ मुहूर्त में होलिका दहन कर एक दूसरे को होली की बधाईयां दी, देर रात तक होलिका दहन चलता रहा। वहीं गुरुवार को दिनभर जमकर रंग गुलाल उड़ेंगे।
आज निकलेगी रंगारंग गेर
होली उत्सव समिति के तत्वावधान में गुरुवार को बारदरी चौराहे से रंगारंग गेर निकलेगी। जो नया बाजार, घंटा घर, सराफा बाजार, जाजू बिल्डिंग होते हुए फोरजीरो चौराहे पर पहुंचकर सम्पन्न होगी। जहां पर पानी की टंैकर नहाने के लिए रखे जाएंगे। गेर सुबह करीब 11 बजे शुरू होगी, जो संभवता दोपहर 02.30 बजे तक चलेगी।
होली उत्सव समिति सचिव ब्रजेश सक्सेना ने बताया कि इस साल 12 वीं गेर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बैंड बाजे, दो डीजे, 5-5 के दो ग्रुप में ढोल पार्टी सहित इस बार की थीम कमला सर्कस से भागे हुए जोकर का गिरोह के रूप में समिति के करीब 10-15 सदस्य जोकर के रूप में शहरवासियों का मनोरंजन करते हुए चलेंगे। गेर में फायर फाईटर गुलाबी गुलाल उड़ाते हुए चलेगा।
आकर्षक पिचकारियों से सजा शहर का बाजार
शहर का बाजार बुधवार को एक से बढ़कर एक पिचकारियों से सजा हुआ नजर आया। इस बार मिकी माऊस, टैंक, गन, प्रेशर आदि प्रकार की पिचकारियां आकर्षण का केंद्र नजर आ रही थी। बच्चों की रूचि मिकी माऊस सहित कार्टून के किरदारों की तरह बनी पिचकारियों को खरीदने में अधिक नजर आई। शहर में 30 रुपए से लेकर 800 रुपए तक की पिचकारियां नजर आ रही थी।
सारस्वत ब्राह्मण समाज आज जलाएगा होली

नीमच. कुकड़ेश्वर में विभिन्न स्थानों पर बुधवार को होलिका दहन किया गया, भारतमाता चौराहे, भावसार मंदिर, मालवीय मंदिर आदि स्थानों पर बुधवार रात को होलिका दहन किया गया, वहीं सारस्वत ब्राह्मण समाज गुरुवार को होली जलाएगा।
कुकड़ेश्वर में क्षत्रिय सूर्यवंशी कुशवाह समाज द्वारा होलिका की सजावट दुल्हन की तरह की, जो आकर्षण का केंद्र रही, नगर के लालबाई फूलबाई मंदिर के यहां सजी आकर्षक होलिका का शुभ मुहूर्त में दहन किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो