scriptचुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बनाए चेकपोस्ट | neemuch police news | Patrika News
नीमच

चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बनाए चेकपोस्ट

 
चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बनाए चेकपोस्ट

नीमचNov 03, 2018 / 12:30 pm

harinath dwivedi

patrika

चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बनाए चेकपोस्ट

नीमच। विधानसभा चुनावों के मध्यनजर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए 10 अन्तर्राज्यीय चेकपोस्ट बनाए गए हैं। इन सभी चेकपोस्ट पर चेकिंग रहेगी। जिनका शुक्रवार को जिला कलेक्टर रजनीश श्रीवास्तव व एसपी तुषारकांत विद्यार्थी ने निरीक्षण किया। प्रत्येक चेकपोस्ट स्थानीय पुलिस एवं केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल की निगरानी में संचालित हो रहा है।

एसपी विद्यार्थी ने बताया कि अन्तर्राज्यीय चेकपोस्टों पर सीसीटीवी कैमरों के द्वारा भी निगरानी रखी जाकर पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच से मानिटरींग की जा रही है। जिला नीमच के बघाना, जीरन, जावद, रतनगढ़ एवं सिंगोली थाना क्षेत्रों में 10 अन्तर्राज्जीय चेकपोस्ट संचालित की गई है। थाना सिंगोली अन्तर्गत अनेडफ़ं टा एवं बिलखण्ड़ा तथा रतनगढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत काकरिया तलाई एवं गोल डुंगरी चौराहा पर संचालित चेकपोस्ट का किया निरीक्षण एवं चेकपोस्ट प्रभारियो को दिये आवश्यक निर्देश दिए गए है। विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत् रखते हुए चुनाव आयोग द्वारा जिलें की सीमाओं को सील करने हेतु नाकाबंदी स्थलों का चयन कर चेकपोस्ट लगाने हेतु निर्देश दिये गये है। जिला नीमच में विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत् रखते हुए जिलें में 10 अन्तर्राज्यीय चेकपोस्ट की स्थापना की गई है। अन्तर्राज्यीय चेकपोस्ट पर केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती स्थानीय पुलिस बल के साथ की गई है। उक्त चेकपोस्टों पर लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से चैंिकग की जाकर कार्यवाही की जा रही है। अन्तर्राज्यीय चेकपोस्टों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाकर पुलिस कन्ट्राल रूम नीमच से मानिटरींग की जा रही है।

10 अन्तर्राज्यीय चेकपोस्टों


विधान सभा चुनावों हेतु बनाये गये 10 अन्तर्राज्यीय चेकपोस्टों में थाना बघाना में तेलनखेड़ी, थाना जीरन में रायनखेड़ी, आवंरीमाता एवं राबडिय़ा, थाना जावद में नयागांव एवं मेढ़की, थाना रतनगढ़ में काकरिया तलाई एवं गोल डुंगरी चौराहा, थाना सिंगोली में अनेड़ फंटा एवं बिलखण्ड़ा में चेकपोस्ट संचालित है। थाना सिंगोली एवं रतनगढ़ क्षेत्र में स्थापित अन्तर्राज्यीय चेकपोस्ट अनेड़ फंटा, बिलखण्ड़ा, काकरिया तलाई एवं गोल डुंगरी चौराहा का निरीक्षण किया। जाकर चेकपोस्ट पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जाकर चेकपोस्टों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उपलब सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो