script-दो और आरोपियों के खिलाफ सफेमा एक्ट की कार्रवाई | nwwmach news | Patrika News
नीमच

-दो और आरोपियों के खिलाफ सफेमा एक्ट की कार्रवाई

तस्करी में लिप्त आरोपी की अवैध रुप से अर्जित संपत्ति जब्त-सफेमा एक्ट न्यायालय मुंबई के आदेश पर कार्रवाई

नीमचOct 30, 2018 / 11:11 am

harinath dwivedi

patrika

-दो और आरोपियों के खिलाफ सफेमा एक्ट की कार्रवाई

नीमच. मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त माफियाओं की रीढ़ उनकी अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की शुरूआत हो चुकी है।सफेमा एक्ट न्यायालय मुंबई में पुलिस द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रकरण पर एक आदेश जारी हुआ है जिसमें एक आरोपी की सवा करोड़ की संपत्ति जब्त की जा रही है।जबकि तस्करी में लिप्त दो और आरोपियों के विरूद्धसफेमा एक्ट की कार्रवाई मुंबई कोर्ट में प्रस्तुत कर दी गई है।
सफेमा कोर्टमें 5 के खिलाफ पेश किए प्रकरणों में से एक पर हुआ आदेश-
विगत माह थाना प्रभारी नीमच केंट, नीमच सिटी, जीरन, जावद एवं मनासा द्वारा 5 आरोपियों के विरुद्ध सफेमा (स्मग्लर्स एंड फोरेन एक्सचेंज मेनिप्युलेटर्स, फॉरफिचर ऑफ प्रापर्टी एक्ट 1976) के तहत मुंबई स्थित न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किए गए थे। इस पर सफेमा कोर्ट द्वारा संबंधितों को नोटिस जारी कर संपत्ति के बारे में ब्यौरा देने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। आरोपियों की 6 करोड़ 22 लाख 43 हजार रुपए की चल एवं अचल संपत्ति का विवरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था।इनमें से आरोपी धर्मेन्द्र पिता मदनलाल गायरी (26 ) निवासी ग्राम हनुमंतिया रावजी के विरूद्ध प्रस्तुत प्रकरण में सफेमा न्यायालय ने आरोपी का पक्ष सुना। सुनवाई में न्यायालय ने रखे गए ब्यौरे में आरोपी धर्मेंद्र की जिस संपत्ति का हवाला पुलिस ने दिया था वह अवैध रूप से अर्जित करना पाई गई।सफेमा कोर्ट ने आरोपी की यह संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए हैं।
यह है अवैध रूप से अर्जित संपत्ति का ब्यौरा-
आरोपी धर्मेंद्र गायरी के विरूद्धसिटी थाने में 71 किलो अवैध अफीम, 6 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम, थाना नीमच थाना केंट में 35 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम की तस्करी में लिप्त होने के प्रकरण दर्ज हुए थे। पुलिस ने आरोपी द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई जिस संपत्ति का ब्यौरा सफेमा कोर्ट में प्रस्तुत किया था उसमें ग्राम हनुमंतिया रावजी में 0.15 हैक्टेयर क्षेत्रफल में नवनिर्मित आलीशान बंगला, ग्राम सावन में स्वयं के नाम 0.535 हैक्टेयर भूमि, स्कीम न. 36 बी नीमच में पिता के नाम बंगला, स्वयं के नाम बाइक, भाई के नाम स्विफ्ट कार, स्वयं का ट्रेक्टर आदि मिलाकर कुल 1 करोड़ 17 लाख 97 हजार रुपए की चल अचल संपत्ति शामिल है।
दो और आरोपियों के खिलाफ सफेमा न्यायालय में प्रकरण पेश-
मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपियों द्वारा अर्जित की गई अकूत संपदा का बड़ा खाका पुलिस ने तैयार किया है।हाल ही में दो और आरोपियों की 3 करोड़ 4 लाख 92 हजार रुपए की चल अचल संपत्ति जब्त करने के प्रकरण सफेमा कोर्ट मुंबई में पेश किए गए हैं, जिस पर न्यायालय द्वारा संबंधितों को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं। आरोपी यशवंतसिंह पिता बापूसिंह (35) निवासी ग्राम रायसिंहपुरा हाल मुकाम देवरी खवासा, थाना मनासा की 98 लाख 53 हजार रुपए की संपत्ति एवं गुडिया उर्फ भीमसिंह बंजारा (42) निवासी ग्राम रतनपुरिया थाना जावद की 2 करोड 6 लाख 38 हजार की सम्पत्ति का मामला पेश किया गया है।आरोपी यशवंत के खिलाफ नीमच सिटी में 140 किलो डोड़ा चूरा का अपराध दर्ज है।आरोपी द्वारा अर्जित संपत्ति में ग्राम रायसिंहपुरा में दो मंजिला आलीशान मकान, ग्राम देवरी खवासा में 8 पक्की दुकानें, जीप, स्कोडा कार, ट्रेक्टर एवं भूमि का ब्यौरा सफेमा कोर्ट को दिया गया है। इसी तरह आरोपी गुडिया उर्फ भीमसिंह बंजारा के विरुद्धथाना जावद एवं निंबाहेड़ा मेंं 36 क्विंटल 21 किलो डोड़ा चूरा, 29 क्विंटल 15 किलो डोड़ा चूरा तस्करी के प्रकरण दर्ज हैं, अन्य अपराधों में भी वह लिप्त रहा है।इसकी ग्राम रूपपुरा में मकान एवं भूमि, ग्राम खेड़ा मोड़ी में भूमि, ग्राम बरखेड़ा मीणा एवं ग्राम बावल में भूमि का ब्यौरा सफेमा कोर्ट में पेश किया गया है।
वर्जन-
मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपियों के द्वारा अर्जित अवैध धन संपत्ति को राजसात करने के लिए लगातार सफेमा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।अब तक 7 कार्रवाइयां सफेमा कोर्ट में पेश की जा चुकी है।एक प्रकरण में संपत्ति जब्त करने के आदेश हुए हैं।-तुषारकांत विद्यार्थी, एसपी नीमच
———————

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो