scriptअफीम तोल में दिखा उत्साह | Opium weights showing enthusiasm | Patrika News
नीमच

अफीम तोल में दिखा उत्साह

इस वर्ष कृषकों को प्रति किलो अफीम में 1200 रुपए अधिक मिल रहे है।

नीमचApr 01, 2015 / 06:25 pm

रतलाम ऑनलाइन


नीमच। नारकोटिक्स विभाग ने जिले में अफीम के पट्टेदारों से बुधवार को अफीम की तोल शुरू की। गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष कृषकों को प्रति किलो अफीम में 1200 रुपए अधिक मिल रहे है। खरीदी के पहले दिन 157 कृषक पहुंचे।
नाराकोटिक्स विभाग के आला अफसरों ने बताया कि कार्यालय परिसर में इसके लिए सुबह से कृषकों में विशेष उत्साह देखा गया। तोल का समय 11 बजे तय किया गया था, लेकिन कृषकों के आने का क्रम सुबह 9 बजे से शुरू हो गया था। चयनीत १५७ कृषकों ने तोल कार्य में भाग लिया। इस वर्ष कृषकों को प्रतिकिलो अफीम के 3500 रुपए सरकारी तोल पर दिए जा रहे है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो