scriptRotary Club News रोटरी क्लब के दो सत्र के हुए चुनाव | Rotary Club President Election In Neemuch Letest News | Patrika News
नीमच

Rotary Club News रोटरी क्लब के दो सत्र के हुए चुनाव

रोटरी क्लब के दो वर्ष कार्यकाल के लिए हुए चुनाव में निर्वाचित अध्यक्ष

नीमचJan 16, 2019 / 02:15 pm

Mukesh Sharaiya

Rotary Club President Election In Neemuch Letest News

दिनभर मरीजों की कतारें लगी रही।

नीमच. पीडि़त मानव सेवा में समर्पित अंतरराष्ट्रीय संस्था रोटरी क्लब नीमच के वर्ष 2019-20 व 2020-21 के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव रोटरी सामुदायिक भवन पर सम्पन्न हुए। इसमें वर्ष 2019-20 के अध्यक्ष पद पर सुरेश अजमेरा और वर्ष 2020-21 के लिए विजय जोशी एडवोकेट निर्वाचित हुए। रोटरी क्लब में ऐसा नियम है कि जब भी चुनाव के माध्यम से अध्यक्ष का चयन किया जाता है तो आगामी दो कार्यकाल के लिए अध्यक्ष का चुनाव होता है। ऐसा ही वर्षों बाद नीमच में हुआ।
कशमकश भरे माहौल में हुए चुनाव
रोटरी क्लब के चुनाव में वर्ष 2019-20 के अध्यक्ष पद पर सुरेश अजमेरा और शरद जैन आपने सामने थे। रोटरी क्लब अध्यक्ष पद पर मतदान प्रक्रिया में 72 सदस्यों ने मतदान किया। इसमें वर्ष 2019-20 के लिए सुरेश अजमेरा को 39 मत व शरद जैन को 32 मत प्राप्त हुए एक मत निरस्त हुआ। अजमेरा 7 मतों के अंतर से विजयी हुए। इसी प्रकार वर्ष 2020-21 के लिए विजय जोशी और विमल सरावगी जीटी के बीच मुकाबला था। जोशी को 42 मत व सरावगी को 30 मत प्राप्त हुए। जोशी 12 मतों से विजयी हुए। मतदान के पूर्व क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत करने का प्रयास किया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष का चयन हो जाता तो चुनाव कराने की आवश्यकता महसूस नहीं होती। सर्वसम्मति नहीं बनने की वजह से मतदान कराना पड़ा। चुनाव के पहले प्रत्याशियों को अपना पक्ष रखने के लिए पांच-पांच मिनट का समय दिया गया। इसमें सभी प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी बात रखते हुए क्लब में दिए अपने योगदान से सबको अवगत कराया। चुनाव अधिकारी रोटरी क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दर्शनसिंह गांधी, विजय जैन, डा. पृथ्वीसिंह वर्मा, ब्रजेश सक्सेना, डा. केके प्रधान ने अपनी भागीदारी निभाई। नीमच रोटरी क्लब मंडल 3040 के अन्तर्गत आता है। क्लब का कार्यकाल कार्यकाल एक जुलाई से प्रारंभ होकर 30 जून तक रहता है। सत्र 2019-20 के लिए सुरेश अजमेरा बने अध्यक्ष और सत्र 2020-21 के लिए विजय जोशी अध्यक्ष चुने गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो