scriptसिर मुंडाने का यह मिला लाभ | Shaving head | Patrika News
नीमच

सिर मुंडाने का यह मिला लाभ

इधर अध्यापकों ने कराया मुंडन उधर सीएम ने मांगें मानीप्रतीकात्मक रूप से बाल कटवाकर ९ महिलाओं ने भी किया विरोध

नीमचJan 21, 2018 / 11:04 pm

harinath dwivedi

patrika

प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में रविवार को अध्यापकों ने कराया मुंडन।

नीमच. रविवार का दिन जिले के अध्यापकों और गुरुजियों के लिए एतिहासिक रहा। प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में रविवार को अध्यापक और गुरुजी गांधीवाटिका में लामबंद हुए। दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने अध्यापकों और गुरुजियों की मांगे मानकर लम्बे समय से चले रहे आंदोलन का समाप्त करवा दिया।
विरोध स्वरूप ४ अध्यापकों ने कराया मुंडन
गांधीवाटिका में रविवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिले के अध्यापक और गुरुजी धरने पर बैठे। इस दौरान पूर्व निर्धारित योजना अनुसार अध्यापकों ने प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में मुंडन कराया। गांधीवाटिका में दोपहर १२ से शाम ४ बजे तक जिले के अध्यापकों और गुरुजियों ने धरना दिया था। इस अवसर पर अध्यापक अशोक राठौर, बनेसिंह चौहान, बीबी लॉयल और सुभाष सुनिया ने मुंडन कराया। इसी प्रकार महिला अध्यापक शबनम पठान, विभा उपाध्याय, रचना वर्मा, ललिता खंडेलवाल, दिव्या राजोरा, अनिता बामनिया, वीना घोरवड़े, गायत्री मसीह, सुशीला शर्मा आदि ने प्रतिकात्मक रूप से मुंडन कराए। धरना प्रदर्शन को मध्यप्रदेश तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ अध्यक्ष कन्हैयालाल लक्षकार ने भी समर्थन दिया। अध्यापक संघर्ष समिति के जिला संयोजक मनीष पुरोहित ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हमारी मांगे मान ली है। आज का दिन हमारे लिए एतिहासिक है। अब प्रदेश में सभी शिक्षक कहलाएंगे। अध्यापक और गुरुजियों को भी अब शिक्षकों की श्रेणी में शामिल कर लिया गया है। अब हमें भी वो ही सुविधाएं मिलेंगी जो शिक्षकों को मिलती हैं। विदित हो कि अध्यापक और गुरुजियों का आंदोलन लम्बे समय से चल रहा था। पिछले दिनों प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में भोपाल में अध्यापकों ने वृहद स्तर पर आंदोलन किया था। यहां तक की महिलाओं ने मुंडन कराकर विपक्षी पार्टियों को सरकार खिलाफ एक मुद्दा दे दिया था। इसके बाद भी आंदोलन की गति नहीं थमी। नीमच जिला स्तर पर भी लम्बे समय से आंदोलन हो रहा था। रविवार को अचानक मुख्यमंत्री ने एतिहासिक फैसला लेने हुए आंदोलनकारी अध्यापकों और गुरुजियों की मुंह मांगा तोहफा दे दिया।

Home / Neemuch / सिर मुंडाने का यह मिला लाभ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो