scriptजिसे बता रहे थे ‘शुद्ध’ उसमें मिला था ऐसा कुछ कि… | The one who was telling me that something pure was found in it ... | Patrika News
नीमच

जिसे बता रहे थे ‘शुद्ध’ उसमें मिला था ऐसा कुछ कि…

विमल पान मसाला भी जांच में निकला अवमानक

नीमचFeb 22, 2020 / 01:53 pm

Mukesh Sharaiya

Neemuch

Neemuch

नीमच. शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से सितंबर 2019 को दो स्थानों से लिए गए खाद्य पदार्थ के नमूने जांच में फेल हुए हैं।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीवकुमार मिश्रा ने बताया कि 20 सितंबर 2019 को गायत्री मंदिर रोड स्थित सैनी सेव भंडार से सेव का नूमना लिया गया था। दुकान संचालक मनोज सैनी ने बताया था कि उनके यहां 180 रुपए किलो की सेव बेची जाती है। इस सेव में मूंगफली का तेल उपयोग किया जाता है। इस आधार पर सेव का सैम्पल जांच के लिए लिया गया था। सेव की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। जांच में सेव में मूंगफली तेल का तेल नहीं पाया गया। किसी अन्य तेल से सेव बनाने की पुष्टि हुई। इससे यह प्रमाणित हुआ कि ग्राहकों को गुमराह कर ऊंची कीमत पर सेव बेची जा रही थी। इसी प्रकार 25 सितंबर 2019 को एमजेएम इंटरप्राइजेस तांगा अड्डा जवाहर निवास वीरपार्क रोड नीमच से विमल पान मसाला (गुटका) का नमूना लिया गया था। जांच मेंं वो भी अवमानक पाया गया। मिश्रा ने बताया कि दोनों फर्मों के संचालकों को नोटिस भेजे जाएंगे। इसके बाद दोनों के प्रकरण अपर कलेक्टर के न्यायालय में दर्ज किए जाएंगे।
मिलावटखोरों पर कस रहे शिकंजा
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से जिले में मिलावटखोरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही हैै। परिणाम भी सार्थक आ रहे हैं। अब तक नीमच जिले से तीन मिलावटखोरों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। दो मिलावटखोर अब भी सेंट्रल जेल इंदौर में बंद हैं। मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई का परिणाम यह हो रहा है कि अब यहां के मिलावटखोर राजस्थान में जाकर खाद्य पदार्थों में मिलावट करने लगे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो