scriptटीवी कलाकार प्रीति सिंह तेरी आंखों का ये काजल पर मनासा में जमकर झूमी | tv actor preeti singh | Patrika News
नीमच

टीवी कलाकार प्रीति सिंह तेरी आंखों का ये काजल पर मनासा में जमकर झूमी

टीवी कलाकार प्रीति सिंह तेरी आंखों का ये काजल पर मनासा में जमकर झूमी

नीमचOct 14, 2019 / 12:22 pm

Subodh Tripathi

टीवी कलाकार प्रीति सिंह तेरी आंखों का ये काजल पर मनासा में जमकर झूमी

टीवी कलाकार प्रीति सिंह तेरी आंखों का ये काजल पर मनासा में जमकर झूमी

नीमच. नगर परिषद मनासा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय दशहरे मेले के अंतिम दिन फिल्म अभिनेत्री एंड टीवी शो कलाकार प्रीति सिंह मुंबई ने अपने ग्रुप के साथ एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। फिल्मी गीतों पर जब एक के बाद एक प्रस्तुति दी तो दर्शक टकटकी लगाए देखते रह गए।
फिल्म अदाकारा ने सांस्कृतिक मंच से नृत्य एवं गीतों से खूब मनोरंजन किया। गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसमें प्रीति सिंह व उनकी टीम ने फिल्मी गीतों जो पल्लु गिरा दिया मैंने, प्रेम रतन धन पायो, नगाडा संग ढोल बाजे, चिकनी चमेली आई, बिल्लो रानी कहो तो अभी जान दे दूं, तेरी आख्या का यो काजल, ये मेरा दिल प्यार का दिवाना आदि गीतों पर देर रात तक लोगों को बांधे रखा। रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही पांच दिवसीय दशहरे मेले का समापन हुआ। मेले की समाप्ति से पूर्व लोगों को एक ही मंच के नीचे अपनी जरूरत के सामान उपलब्ध हुए।

Home / Neemuch / टीवी कलाकार प्रीति सिंह तेरी आंखों का ये काजल पर मनासा में जमकर झूमी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो