1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, जल्द बनेंगे 1000 नए मोहल्ला क्लिनीक, 426 को मिली हरी झंड़ी

मौजूदा समय में राजधानी में करीब 187 मोहल्ला क्लिनीक संचालित हैं जबकि केजरीवाल सरकार इनकी संख्या को एक हजार से भी ज्यादा तक लेकर जाना चाहती है। इसी उद्देश्य के तहत 426 नए मोहल्ला क्लिनीक खोलने की मंजूरी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 8 Aug 2018, 5:32 PM IST

दिल्ली: केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, जल्द बनेंगे 1000 नए मोहल्ला क्लिनीक, 426 को मिली हरी झंड़ी

दिल्ली: केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, जल्द बनेंगे 1000 नए मोहल्ला क्लिनीक, 426 को मिली हरी झंड़ी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई बुनियादी कदम उठाए हैं, वहीं अब दूसरी तरफ बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले किए हैं। अब दिल्ली में बहुत जल्द ही एक हजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना की जाएगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समीक्षा बैठक के दौरान 426 नए मोहल्ला क्लिनिक के लिए जगह निश्चित कर दी। बता दें कि मौजूदा समय में राजधानी में करीब 187 मोहल्ला क्लिनीक संचालित हैं जबकि केजरीवाल सरकार इनकी संख्या को एक हजार से भी ज्यादा तक लेकर जाना चाहती है। इसी उद्देश्य के तहत 426 नए मोहल्ला क्लिनीक खोलने की मंजूरी दी है। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद थे।

दिल्ली में फर्जी राशन कार्ड का नया खुलासा, मुर्दे भी लेने आ रहे हैं राशन

सरकारी स्कूलों में भी दी जाएंगी स्वास्थ्य सेवाएं

आपको बता दें कि बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया है कि 300 स्कूल क्लिनीक खोलने की मंजूरी दे दी गई है तो वहीं विभिन्न क्षेत्रों में स्थित सरकारी स्कूलों में भी स्वास्थ्य सेवाएं दिए जाएंगे। बता दें कि बैठक के दौरान केजरीवाल ने पूछा कि आखिर सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से ऑपरेशन थियेटर क्यों बंद पड़े हैं। इस पर दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि करीब 90 फीसदी ऑपरेशन थियेटर चल रहे हैं और बाकी के 10 फीसदी ऑपरेशन थियेटर को बहुत जल्द ही शुरू कर लिया जाएगा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग ने यह भी जानकारी दी कि सरकारी अस्पतालों में तकरीबन 95 फीसदी मेडिकल उपकरण सही तरीके से काम कर रहा है और जो भी उपकरण खराब हैं उन्हें मरम्मत के लिए भेजा गया है। गौरतलब है कि इससे पहले इसी वर्ष अप्रैल में यह बात सामने आई थी कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में 183 ऑपरेशन थियेटर हैं लेकिन इसमें से करीब 31 (17 फीसदी) खराब है और बंद पड़े हैं। उस दौरान उन्हे जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन मौजूदा बैठक में अब यह बात सामने आई है कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में अभी ऑपरेशन थियेटर की संख्या बढ़कर 190 हो गया है। जिसमें से 171 कार्यरत हैं। बता दें कि केजरीवाल ने बंद पड़े चिकित्सा उपकरणों को 31 अगस्त तक शुरू करने का निर्देश दिए हैं।