scriptनाबालिग लड़की का अपहरण कर एक शख्स तीन महीने तक करता रहा रेप, गिरफ्तार | A minor girl Raped by a man for three months after Kidnapping,arrested | Patrika News
नई दिल्ली

नाबालिग लड़की का अपहरण कर एक शख्स तीन महीने तक करता रहा रेप, गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर गुरुग्राम में तीन महीनों तक रखा गया और इस दौरान हर दिन लड़की के साथ बलात्कार किया गया।

नई दिल्लीAug 27, 2018 / 09:37 pm

Anil Kumar

नाबालिग लड़की का अपहरण कर एक शख्स तीन महीने तक करता रहा रेप, गिरफ्तार

नाबालिग लड़की का अपहरण कर एक शख्स तीन महीने तक करता रहा रेप, गिरफ्तार

नई दिल्ली। देश की राजधानी से सटे गुरुग्राम से दिल को दिहलाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर गुरुग्राम में तीन महीनों तक रखा गया और इस दौरान हर दिन लड़की के साथ बलात्कार किया गया। सबसे खौफनाक बात यह रही कि आरोपी नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर बलात्कार जैसे घिनौनी अपराध को अंजाम देता था। हालांकि अब पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम आलाम है।

दिल्ली: लिव इन में रह रही लड़की को शक के आधार पर पार्टनर ने गोली मारकर की हत्या, गिरफ्तार

नशीला पदार्थ खिलाकर करता था रेप

आपको बता दें कि आरोपी ने लड़की को पश्चिम बंगाल से अपहण किया था और फिर गुरुग्राम के बजघेडा थाना इलाके में छुपाकर रखा था। पुलिस के मुताबिक तीन महीने पहले आरोपी ने लड़की को अगवा कर लिया और गुरुग्राम ले आया। उसका भांड़ा फूट न जाए इसलिए लड़की को नशीला पदार्थ देकर बेहोशी की हालत में रखता था। और फिर अपने हवस की आग को बुझाने के लिए हर दिन नाबिलग लड़की के साथ बेहोशी की हालत में रेप करता था। जब लड़की को होश आता और विरोध करता तो उससे आरोपी मारपीट करता था। इस तीन महीने के दौरान लड़की गर्भवती हो गई। इस बीच एक दिन मौका मिलते ही पीड़ित लड़की आरोपी के चंगुल से भाग निकली और सीधे पुलिस थाने पहुंची। पुलिस के पास जाकर अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने फौरन ही मामले की गंभीरता को समझते हुए मामला दर्ज कर लिया और पीड़िता के बताए स्थान पर दबिश दी। मौके पर से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इन सबके बीच अब गुरुग्राम महिला थाना की पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस को मालूम चला कि नाबालिग लड़की के परिजनों ने तीन माह पहले पश्चिम बंगाल पुलिस में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल लड़की का इलाज गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

Home / New Delhi / नाबालिग लड़की का अपहरण कर एक शख्स तीन महीने तक करता रहा रेप, गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो