scriptभाजपा के राहुल नार्वेकर बने विधानसभा अध्यक्ष | BJP's Rahul Narvekar became the Speaker of the Assembly | Patrika News
नई दिल्ली

भाजपा के राहुल नार्वेकर बने विधानसभा अध्यक्ष

महाराष्ट्र : उद्धव को एक और झटका

नई दिल्लीJul 03, 2022 / 10:55 pm

Mukesh

भाजपा के राहुल नार्वेकर बने विधानसभा अध्यक्ष

भाजपा के राहुल नार्वेकर बने विधानसभा अध्यक्ष

मुंबई. शिवसेना में बगावत के बाद महाराष्ट्र की सत्ता संभालने वाले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को सेमीफाइल जीत लिया। विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन शिंदे गुट और भाजपा के राहुल नार्वेकर विधानसभा अध्यक्ष चुन लिए गए।
नार्वेकर को 164 तो महाविकास आघाडी (एमवीए) के राजन साल्वी को 107 वोट मिले। इसे संकेत मानें तो तय माना जा रहा है कि शिंदे सरकार सोमवार को सदन ने बहुमत हासिल कर फाइनल मुकाबला जीत लेगी। नार्वेकर को भाजपा के 104 और शिवसेना के शिंदे गुट के 39 विधायकों के अलावा छोटे दलों तथा निर्दलीय विधायकों के 21 वोट मिले। एमवीए प्रत्याशी साल्वी को शिवसेना के 12, एनसीपी के 46, कांग्रेस के 42 के अलावा अन्य के सात मत मिले। 288 सदस्यों वाली विधानसभा में 288 सीटें हैं। शिवसेना विधायक रमेश लटके का निधन हो चुका है। मतदान में 271 विधायकों ने हिस्सा लिया। जीत के लिए नार्वेकर को 144 मत चाहिए थे। इसके मुकाबले 40 मत ज्यादा मिले। नार्वेकर देश में सबसे कम उम्र के विधानसभा अध्यक्ष हैं। भाजपा और शिंदे गुट के विधायक भगवा साफे में विधान भवन पहुंचे। दोनों पक्षों के विधायकों ने सदन में जय भवानी, जय शिवाजी के नारे लगाए।

शह और मात का खेल अभी जारी
शिवसेना के दोनों गुटों में शह-मात का खेल जारी है। बागी गुट ने विधान भवन में शिवसेना विधायकों के दफ्तर को सील कर दिया। उद्धव गुट के चीफ व्हिप व अन्य विधायकों ने इसका विरोध किया। दोनों गुटों ने अलग-अलग व्हिप जारी किया था। जिरवाल ने कहा, शिंदे गुट के विधायकों ने शिवसेना के व्हिप का पालन नहीं किया।

Home / New Delhi / भाजपा के राहुल नार्वेकर बने विधानसभा अध्यक्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो